सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुआ सौहार्द्र का चुनाव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–  राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर आज भारतीय नगर स्थित सौहार्द्र प्राथमिक सोसायटी उपभोक्ता भंडार की प्रथम आमसभा शांति पूर्ण महौल में सम्पन्न हुई। संचालक मंडल ने अकबर खान को सोसायटी का एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुना। इसी तरह अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव निर्विरोध किया गया। जबकि एक संचालक मंडल की नियुक्ति अभी तक नहीं हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर सौहार्द्र सोसायटी की आज आमसभा सम्पन्न हुई। चुनाव अधिकारी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि 28 नवम्बर को सौहार्द्र सोसायटी  की ग्यारह सदस्यीय संचालक मंडल सदस्यों का चुनाव हुआ था। सभी संचालकों दस संचालकों का निर्विरोध चुनाव हुआ। जबकि नाम नहीं आने के कारण संचालक का एक पद अभी भी खाली है। कोरम पूरा होने के कारण दो दिसम्बर  कों आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और अन्य प्रतिनिधियों समेत पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।

                 चुनाव अधिकारी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक नामांकन सामने आया। अकबर खान को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष के लिए रूकैया बेगम का एक मात्र नामांकन डाला गया। उन्हें भी उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है।

                               मुकेश ने बताया कि सौहार्द्र सोसायटी में कुल 11 संचालक के पद हैं।जिनमें से अल्प पिछड़ा वर्ग के तीन छः अनारक्षित और दो सदस्य अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। संचालक मंडल में कुल छः महिलाएं चुनकर आयी हैं। जबकि अनुसूचित जाति का एक पद अभी भी खाली है।

Share This Article
close