बिलासपुर।मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक बिलासपुर संभाग में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं कुछ स्थानों पर तेज हवा गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। शनिवार को बिलासपुर में पूरे दिन तेज धूप दिखी। दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़े जरूर महसूस किए गए। तेज धूप और बदली के बहुत तेज धूप रहने से उमस काफी अधिक रही। शनिवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा यह सामान्य से अभी भी 3 डिग्री कम है।वहीं न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई गई थी।लेकिन लोग दिनभर तेज धूप और उमस से परेशान रहे।पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रीय चक्रवार्थी गिरा स्थित है।17 मई को छत्तीसगढ़ के 1 से 2 स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना है।