नारायणपुर कलेक्टर एल्मा ने कोविड-19 की रोकथाम व अन्य गतिविधियों की दी जानकारी,कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को और जागरुक करने, सहयोग का किया आग्रह

Shri Mi
4 Min Read

नारायणपुर। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज जिले के इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों से कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण एवं लॉकडाउन 4.0 के संबंध में जिले में अब तक की गई रोकथाम एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा अपने कक्ष में की। जिले में एक भी कोरोना वायरस के पाजिटिव व्यक्ति नहीं है, फिर भी इस कोरोना वायरस से लंबी लड़ाई चलेगी। उन्होंने लोगों को और जागरुक करने और प्रचार-प्रसार करने में मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की और अधिक अपेक्षा की।सीजीवालडॉटकॉम न्यूज के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर एल्मा ने मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि विगत एक मई से छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तप्रदेश, झारखंड, उड़िसा और तेलंगाना आदि से कामगार, श्रमिकों, छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोग वापस लौटे है। जिन्हें विभिन्न क्वारंटाईन सेन्टरों में 14 दिन के लिए क्वारंटाईन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 14 क्वारंटाईन सेन्टर बनाये गये है। जिनकी कुछ क्षमता 2350 लोगों की है।कलेक्टर एल्मा ने बताया कि नारायणपुर जिले के 1638 लोग देश के विभिन्न राज्यों के शहरों में रोज़ीरोटी एवं अन्य कार्य करने गये थे। जिसमें आने के इच्छुक लोगों को लाने की कार्यवाही की जा रही है। जिला मुख्यालय नारायणपुर में 5, छोटेडोंगर में 2, बेनूर में 5 और एड़का में 2 क्वारंटीन संेटर बनाये गये हैं। वर्तमान में 83 व्यक्ति क्वारंटाईन किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 14 दिन संस्थागत क्वारंटाईन तथा स्वास्थ्य जाँच के आधार पर उन्हें घर जाने की जब भी अनुमति दी जायेगी। उसके बाद घर पर भी उन लोगों को कम से कम 14 दिनों तक होम क्वारंटाईन में रहना होगा।  जिले में वापस लौटने वाले मज़दूरों एवं अन्य व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जिले में लौटने वाले लोगों को स्थापित क्वारंटाईन सेंटर में रखा जा रहा हैं। जहां उन्हें भोजन, पानी, बिजली, शौचालय सहित अन्य सभी जरूरी सुविधायें मुहैय्या करायी जा रही है।

कलेक्टर ने नारायणपुर जिले में शुरू की गयी आर्थिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा जारी गाइड लाईन का पालन करते हुए जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के कार्य, वनोपज खरीदी, तेन्दू पत्ता खरीदी, सरकारी निर्माण कार्य संचालित किये जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों की सुविधा के लिए पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी एवं मेडिकल दुकान सामान्य दिवसों की भांति खोली जा रही है। इसके अलावा प्रतिबंध से छूट दी गयी समस्त दुकान/ प्रतिष्ठान/ बाजार के संचालन की अवधि में भी वृद्धि करते हुए प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित की गयी है। प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को जिले में संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। जिले में कोरोना वायरस से बचाव हेतु धारा 144 के समय में वद्धि करते हुए अब 31 मई तक लागू की गयी है। 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close