प्रवासी मजदूरों के आने के बाद बढ़ गयी जिम्मेदारी..पुलिस कप्तान ने कहा.. अन्य विभागों से समन्वय बनाकर चलें

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-लॉकडाउन-4 और कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस कप्तान ने हमेशा की तरह शाम सात बजे राजपत्रति अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिले की कानून व्यवस्था समेत अन्य गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         लाकडाउन और कोरोना संक्रण के मद्देनजर हमेशा की तरह पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को बैठक में संबोधित किया। इस दौरान उन्होने दिनभर की घटना क्रम को लेकर चर्चा की। बैठक में होम कोरेण्टीन निगरानी को लेकर मुस्तैदी से नजर रखने को कहा। साथ ही एसपीओ से जुड़ी तमाम गतिविधियों को लेकर दिशा निर्देश भी दिया।

                          उपस्थित सभी अधिकारियों से प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि काम के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाए। सतर्क रहते हुए जनमानस को सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कराना बहुत ही जरूरी है।

                           बाजार में अनावश्यक भीड़ को होने से रोकना होगा। व्यापारिक गतिविधियों के समय विशेष सावधान रहना होगा। पेट्रोलिंग, ट्रैफिक कर्यवाही, प्रतिदिन शाम को सात बजे के बाद गंभीरता से लेना होगा। एसपी ने कहा कि रात्रि कर्फ़्यू को कड़ाई से पालन बहुत जरूरी है।

              प्रवासी मज़दूरों के आने के बाद उत्पन्न परिस्थितियों में पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गयी है। ऐसे में कर्यवाही की समीक्षा किया जाना बहुत जरूरी है। अन्य विभागों जैसे ज़िला प्रशासन, आरटीओ ,नगर निगम स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर संक्रमण सम्बन्धी नियम शर्तों का पालन करवाना बहुत जरूरी है। 

                    

      

           

         

   
TAGGED:
close