कलेक्टर ने किया आरोप से इंकार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

2/4/2002 2:27 AMबिलासपुर–दिवंगत यूथ कांग्रेसी नेता राजेंद्र तिवारी की मौत मामले से संबंधित एक अखबार की ख़बर पर नाराज कांग्रेसी आज कलेक्टर के सामने अपना आक्रोश जताने पहुंचे। समर्थकों के साथ कलेक्टर से मिलने पहुंचे बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बिल्हा के तत्कालीन एस.डी.एम अर्जुन सिंह सिसोदिया को क्लीन चिट दे दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          इस संबंध में आज के एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक स्थानीय प्रशासन ने अर्जुन सिंह सिसोदिया को निलंबन के आदेश को रूकवाया है। अन्यथा शासन ने सिसोदिया का निलंबन आदेश जारी कर दिया था।

                        इसी संदर्भ में जब कांग्रेसियों ने कलेक्टर से बातचीत की तो कलेक्टर ने खबर को खंडित करते हुए कहा कि मामले में जो मजिस्ट्रीयल जांच चल रही उसपर भरोसा किया जाए। वहीं बिल्हा विधायक ने एक बार फिर तत्कालीन एस.डी.एम पर एफ.आई.आर दर्ज कर कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही न्याय नहीं मिलने  तक अपने आंदोलन को जारी रखेने को कहा है।

                                          बिल्हा विधायक ने आगामी विधानसभा सत्र में राजेंद्र तिवारी मौत मामले को ध्यानाकर्षण के लिए रखने की बात भी कही है।

close