चार महीने बाद पकड़ाया बलात्कार का आरोपी..उधारी देने बुलाया..फिर कोल्डड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म.. वीडियो के सहारे कई बार हुआ शोषण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर—  सकरी पुलिस ने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर रेप के फऱार आरोपी को घर से पूरे चार महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के आरोपी ने एक महिला को उधार का रकम देने  सैदा बुलाया था। उधारी की रकम देने से पहले आरोपी ने महिला को कोल्डड्रिंक पिलाया। बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया और वीडियों भी बनाया। फिर  वीडियों के सहारे कई बार शारीरिक संबध बनाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने काफी तलाश के बाद आरोपी को धर दबोचा है।सीजीवालडॉटकॉम NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

          सकरी पुलिस थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने बताया कि 23 जनवरी 2020 को लिखित शिकायत में महिला ने बताया कि यदुनन्दन नगर निवासी किशोर दुबे ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। महिला के अनुसार आरोपी नवल किशोर दुबे यदुनन्दन  नगर क्वार्टर नम्बर डब्लू-05 थाना सिरगिट्टी में रहता है। उसने 11 लाख रूपए उधारी लिया था। 7 लाख रूपए देना बाकी था। 3 अप्रैल 2016 को नवल किशोर दुबे ने 50 हजार रूपए देने सैदा निवासी दुर्गेश साहू के घर बुलाया। इस दौरान उसने कोल्डड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर पिलाया। बेहोशी के दौरान उसने बलात्कार किया और वीडियो भी बनाया। इसके बाद धमकी देकर लगातार सम्बन्ध बनाता रहा।

                   रविन्द्र यादव के अनुसार रिपोर्ट के बाद मामले को पुलिस कप्तान के संज्ञान में लाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने की रणनीति तैयार की गयी। लेकिन हर बार आरोपी  बचने में कामयाब रहा। मुखबीर की पक्की जानकारी के बाद एडिश्नल एसपी ओपी शर्मा और सीएसपी आरएन यादव के मार्गदर्शन में आरोपी के घर की घेराबन्दी की गयी।

                    घेराबन्दी के दौरान पुलिस कार्रवाई में दुष्कर्म के आरोपी नवल किशोर दुबे को घर से धर दबोचा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है। कार्रवाई में पुलिस स्टाफ राजेश्वर क्षत्री, अशोक चौरसिया, कमलेश्वर यादव और साहेब अली ने विशेष प्रयास किया।

TAGGED:
close