एक्स आर्मी जवानों का पुलिस कप्तान को सुझाव..पढ़ें..सुझावों पर पुलिस कप्तान ने क्या लिया निर्णय..बैठक में किसकों दी गयी श्रद्धांजलि

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— पिछले दो महीने से पुलिस के साथ लॉकडाउन का पालन कराने जुटे एक्स आर्मी जवानों ने पुलिस कप्तान के साथ बैठक में अपने अनुभवों को साझा किया। एक्स आर्मी के जवानों ने बैठक के दौरान पुलिस कप्तान को कुछ सुझाव भी दिए। साथ ही लाकडाउन के दौरान सायरन को बहुत जरूरी भी बताया। 
 
                 पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के साथ एक्स आर्मी जवानों की बैठक हुई। इस दौरान एक्स आर्मी के जवानों ने पिछले दो महीने से पुलिस प्रशासन के साथ किए गए कार्यों के अनुभवों को साझा किया। एक्स आर्मी के जवानों ने बताया कि पिछले दो महीने में पुलिस प्रशासन के साथ काम करने के दौरान महसूस हुआ कि पुलिस के काम काज में आमूल चूल सकारात्मक परिवर्तन हुआ है।  
 
              पुलिस दिन-रात मेहनत करती है । काम काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। एक्स आर्मी के जवानों ने बैठक में पुलिस अधीक्षक को कुछ जरूरी सुझाव भी दिए। एक्स आर्मी के जवानों ने बताया कि सुझावों पर यदि गंभीरता के साथ अमल किया जाए तो परिणाम बेतहर हो सकते हैं। लॉकडाउन का पालन कराना आसान भी होगा।
 
               एक्स आर्मी के जवानों ने बताया कि हर रोज या फिर हर दूसरे दिन फ्लैग मार्च किया जाना बहुत जरूरी है। सायरन बचाते हुए पेट्रोलिंग अनिवार्य हो। निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत ही जरूरी है। इस दौरान पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सुझावों को बारीके से नोट किया। साथ ही सुझावों पर गंभीरता से विचार कर अमल में लाने की बात कही।
 
             बैठक में पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के अलावा एडिश्नल एसपी ओम प्रकाश शर्मा एक्स आर्मी जवानों ने खड़े होकर देश के शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि और आदर भाव समर्पित भी किया।
 
एक्स आर्मी ने पुलिस कप्तान को क्या दिया सुझाव
 
       एक्स आर्मी जवानों ने सुझाव दिया कि लाकडाउन के दौरान फ्लैग मार्च किया जाए। शाम को  बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जाए। दुकानदारों को समझाइश दी जाए कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सायरन का उपयोग जरूरी है। रात्रि गश्त के दौरान भी सायरन बचाएं जाएं। लोगों को जागरूक करने अलग-अलग माध्यमों का उपयोग किया जाए।
TAGGED: ,
close