खम्हरिया को गौरव पथ की सौगात..दो चरणों में होगा निर्माण..कांग्रेस नेता ने किया भूमि पूजन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर— (टेकचंद कारड़ा)—-खम्हरिया ग्रामीणों की मांग पर ख्म्हरिया मुख्य मार्ग से मंदिर के बीच एक किलोमीटर तक नयी सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य दो चरणों में होगा। सड़क निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जाएगा। 
 
                  तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के खम्हरिया ग्रामीणों की मांग पर मुख्य सड़क से मंदिर के बीच मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। बताते चलें कि मुख्य मार्ग से महामाया मंदिर तक 1 किलोमीटर जर्जर सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुक ीहै। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक रश्मि आशिष सिंह से सड़क निर्माण को लेकर लगातार मांग की थी।
 
             स्थानीय विधायक रश्मि सिंह ने सड़क की समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रदेश सचिव आशिष सिंह को जर्जर सड़क की स्थिति का पता लगाने को कहा। निरीक्षण के दौरान आशीष सिंह ने पाया कि जर्जर सड़क खम्हरिया स्थित  मंदिर और स्कूल को मुख्य सड़क से जोड़ता है। फिलहाल सड़क की हालत बहुत ही खराब है। निश्चित रूप से लोगों को आनेजाने में काफी परेशानी हो रही है।
  
         स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से दो चरणों मे 500-500 मीटर लंबे और  6 मीटर चौड़े गौरव पथ का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ने 23 मई 2020 को गौरव पथ द्वितीय चरण निर्माण का भूमि पूजन किया।
 
close