पकड़ में आए दो शातिर बकरी चोर..देर रात दिया घटना को अंजाम..बताया आठ में 2 जिन्दा..6 को मारा खाया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मस्तूरी पुलिस ने बकरी चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनो सरकन्डा थाना क्षेत्र के चिल्हाटी गांव के रहने वाले हैं। दोनों ने मिलकर 17 मई की रात को पत्थरताल गांव में बकरी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। प्रार्थी की शिकायत पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            मस्तूरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाकडाउन के दौरान कुछ लोग घूम घूम कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में 22 मई को जोरवा पत्थरताल निवासी राम सिंह ने लिखित शिकायत कर बताया कि किसी ने उसके बाड़े से 8 बकरियों की चोरी की है। घटना के दिन यानि 17 मई को बकरी और बकरा को गिनकर बाढ़े में रखा था। सुबह 8 बकरियां गायब मिली। काफी तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चला।

               प्रार्थी राम सिंह ने पुलिस को बताया कि दो लोग कुछ दिनों से लगातार उससे सम्पर्क कर बकरी बेचने के लिए दबाव बना रहे थे। लेकिन नहीं बेचा। शक है कि दोनों ने ही बकरी चोरी को अंजाम दिया है।

          मस्तरूरी पुलिस ने हुलिया के आधार पर दोनों को तलाश में लग गयी। इसी बीच जानकारी मिली कि दो लोग संदिग्ध अवस्था में बकरी खरीदने की बात कर रहे है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। दोनों को हिरासत में पूछताछ किया गया। काफी पूछताछ के बाद दोनों ने बकरी चोरी की बात को कबूल किया। दोनों ने बताया कि 6 बकरियों को काट कर बेच दिया है। जबकि दो बकरिया अभी भी पास में है। पुलिस ने दोनों बकरियों को अपने कब्जे में ले लिया है।

             दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपियों के नाम राज मोहम्मद पिता करिया मोहम्मद और अलाम अली पिता मोहर्रम अली है। दोनों सरकन्डा थाना क्षेत्र से चिल्हाटी के रहने वाले हैं। 

Share This Article
close