क्वारंटीन सेन्टर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष..मजदूरों से कहा..संक्रमण नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने मस्तूरी क्षेत्र स्थित क्वारंटाइन सेन्टर का दौरा किया। प्रवासी मजदूरों से मिलकर व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही लोगों को शासन के दिशा निर्देशों का पालन करने की बात भी कही। 
 
                     प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ,शहर महामंत्री  देवेंद्र सिंह ने 23 मई को मस्तूरी क्षेत्र स्थित क्वारंटाइन सेंटर का जायजा लिया। कांग्रेस नेताओं ने चौकसे कालेज,होली क्रॉस स्कूल का दौरा किया। प्रवासी श्रमिको का हाल चाल पूछा। खाने,रहने की जानकारी ली। साथ ही  लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। कांग्रेस नेताओं ने मस्तूरी एसडीएम और  सीईओ से चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी भी मांगी। 
 
                अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मस्तूरी क्षेत्र से अधिक संख्या में मजदूर अन्य प्रांतों में जाते है ,यहां मजदूरों की सर्वाधिक क्वारंटीन संख्या है। प्रवासी श्रमिको  की देखभाल में सतर्कता बहुत जरूरी है। श्रमिको से अपील करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार आपके साथ है। चूंकि कोरोना वायरस  सम्पर्क में आने से, फैलता है। इसलिए सभी श्रमिक भाइयों को क्वारंटीन में रखा गया है। समय सीमा खत्म होते ही सबको घर भेजा जाएगा।
 
              प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ,पार्षद परदेशी राज ने होली क्रॉस स्कूल में जाकर साबुन,डिटर्जेंट,तेल समेत अन्य सामाग्रियों का वितरण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close