श्रीराम केयर अस्पताल रेपकाण्डः CGWALL से बोले स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव-बहुत ही शर्मनाक हरकत.. कड़ी जांच और सख्त कार्रवाई होगी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर(सीजीवालडॉटकॉम)—एक दिन पहले श्रीराम केयर अस्पताल रेपकाण्ड धीरे धीरे गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है। प्रदेश के स्वास्थ्य प्रमुख टीएस सिंह ने जिले के आळाधिकारियों को मामले में सख्त कदम उठान और जांच का आदेश दिया है। उन्होने कहा कि यह जघन्य अपराध है। दोषी को सजा मिलेगी। हमने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिया है कि बच्ची के होश में आते ही जांच पड़ताल के साथ अपराधियों की धरपकड़ हो।श्रीरामकेयर अस्पताल रेपकाण्ड मामला धीरे धीरे धधकता जा रहा है। मामले को प्रदेश के स्वाथ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बहुत ही गंभीरता से लिया है। उन्होने कहा यह शर्मनाक हरकत है। कठोर से कठोर जांच और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।टीएस सिंहदेव सीजीवाल संवाददाता को बताया कि खबर की जानकारी उन तक पहुंची है। स्तब्ध हूं। मैने अधिकारियों से बातचीत की है। उन्हें जांच का आदेश दिया है। स्वाथ्य मंत्री ने कहा यह अमानवीय हरकत है। इसे कभी माफ नहीं किया सकता है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

सीजीवाल से टीएस सिंहदेव ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि बच्ची ने जहर खाया था। उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया। अभी हालत नाजुक है। धीरे धीरे नाजुक हालत से बाहर आने की जानकारी मिल रही है। चूंकि उसकी हालत ठीक नहीं है। जानकारी के अनुसार चार वार्ड व्वाय को सामने लाया गया। लेकिन अचेत अवस्था  में होने के कारण स्प्ष्ट कुछ नहीं कह पा रही है। हमें पता चला है कि बच्ची ने एक नोट भी लिखा है। उसमें बलात्कार किए जाने की बात कही है। उसने बोला भी है कि बलात्कार हुआ है।टीएस सिंहदेव ने कहा कि जांच  सख्त होगी । अधिकारियों को निर्देश दिया है। यह निंदनीय और शर्मिन्दा करने वाली हरकत है।

जांच का दिया आदेश..सिंहदेव
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को जांच का आदेश दिया है। शर्मिन्दा करने वाली और अमानवीय घटना है। बच्ची ने नोट लिखा है। बलात्कार की बात को कहा भी है। आरोपियों  पर सख्त कार्रवाई होगी।

क्या है मामला
मामला कुछ इस तरह का है। 18 मई को  एक युवती श्रीराम केयर में भर्ती हुई। डाक्टरों ने बताया कि उसने जहर खाया था। धीरे धीरे स्वास्थ्य में सुधार हुआ। 21 और 22 मई की दरमियानी रात उसके साथ दो वार्डव्वाय ने रेप किया। बच्ची ने एक नोट लिखने के साथ मुंह से अपने पिता तो बताया कि दो में से एक वार्ड व्वाय का नाम सुरेन्द्र है। 23 मई को सिविल लाइन पुलिस करीब 5 घंटे तक जांच पड़ताल की। बहरहाल अभी स्वास्थ्य मंत्री ने जांच का आदेश दिया है।

युवती की हालत गंभीर-
बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत गंभीर है। प्रबंधन लगातार दबाव डाल रहा है कि यहां रिफर करवा ले। गरीब परिजन बहुत ही लाचार और बेबश महसूस कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बच्ची से मिलने विधायक और कांग्रेस के नेता श्रीराम केयर अस्पताल पहुंचने वाले हैं।

TAGGED:
close