श्रीराम केयर अस्पताल रेपकाण्डःमहिला कांग्रेस महासचिव और जिला अध्यक्ष ने कहा..दरिन्दों को छोड़ा नहीं जाएगा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—–प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव  शिल्पी तिवारी और  शहर अध्यक्ष सीमा पांडे आज रेप पीड़िता युवती से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंची। महिला नेत्रियों ने पीड़िता की हालत देखने के बाद गहरा दुख जाहिर किया। महिला नेत्रियों ने मामले में जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही। 
 
                प्रदेश कांग्रेस महिला  प्रकोष्ठ की नवनियुक्त महासचिव शिल्पी तिवारी और जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सीमा पाण्डेय श्रीराम केयर अस्पताल रेपकाण्ड पीड़िता से अपोलो अस्पताल मिलने पहुंची। दोनो महिला नेत्रियों ने पीड़िता की स्थिति को देखा। साथ ही दरिन्दगी को लेकर आक्रोश जाहिर किया।
 
       महिला नेत्रियों ने पीड़िता के माता पिता से भी मुलाकात की। उन्हें न्याय का आश्वासन भी दिया। शिल्पी तिवारी ने कहा कि महिलाओं के साथ अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आरोपी कितना भी रसूखदार क्यों ना हो जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
           शिल्पी तिवारी और सीमा पाण्डेय ने आश्वासन दिया कि परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस घटना से समाज को गहरी क्षति पहुंची है। लेकिन हमारी सरकार में किसी के साथ अन्याय होने का सवाल नही उठता है।
 
                 नेत्रियों ने पत्रकारों को बताया कि बच्ची के परिवार को एक महिला होने के नाते हम हर संभव मंदद करेंगे। आरोपी को छोडा नहीं जाएगा। यद्यपि घटना को दबाने का प्रयास किया गया । लेकिन पत्रकारों ने अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए सच्चाई को सामने लाया है। कोई कितनी भी ताकत लगा ले..सच सामने आकर रहेगा। पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। एक महिला होने के नाते हम बच्ची की पीड़ा को समझ सकते हैं। लेकिन बच्ची ने साहस का परिचय देकर सच को सामने लाने का बहादुरी भरा काम किया है। उसके प्रयास को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा पीड़ित परिवार के साथ है।
    
          इस दौरान शिल्पी तिवारी और सीमा पाण्डेय ने कहा कि ऐसी  घटना कभी किसी के साथ न हो।  ईश्वर बच्ची को जल्द स्वास्थ्य लाभ दे। साथ ही हम लोगों ने अपोलो प्रबंधन से मिलकर बच्ची की वस्तु स्थिति की जानकारी भी ली है।
TAGGED:
close