कर्मचारी नेता पीआर ने कहा..CM के आग्रह को किया गया पूरा..सरकारी सेवकों ने फिर दिया 1 दिन का वेतन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—— कर्मचारी नेता पी.आर यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोरोना प्रकोप के मद्देनजर जनहित में कर्मचारियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों ने मई का महा में एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया है। निश्चित रूप से इस राशि से कोरोना प्रकोप से शिकार लोगों को राहत मिलेगी। 
 
             कर्मचारी नेता पीआर यादव ने बताया कि मार्च महीनें में भी  प्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने एक सुर में निर्णय लिया था कि कोरोना प्रकोप को हम सब मिलजुल कर सामना करेंगे। सरकार के दिशा निर्देशों का ना केवल पालन करेंगे। बल्कि आर्थिक सहयोग का भी फैसला कर्मचारी संगठनों ने लिया था। संगठन के निवेदन पर प्रदेश के सभी कर्मचारियों ने मार्च माह के वेतन से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 72 करोड़ 67लाख रुपए जमा किए थे।
 
              यादव ने बताया कि इसके अलावा छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने 1 मई श्रमिक दिवस को भी एक दिन का वेतन प्रवासी श्रमिकों को देने का एलान किया था। इसके बाद कर्मचारी और अधिकारियों ने 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का निवेदन किया।
 
         इसी क्रम में अखिल भारतीय सेवा संघ और  राज्य के अधिकारी -कर्मचारी संगठनों ने मई माह के वेतन से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया है। सभी लोगों ने इस आशय को पहले से ही शासन को पत्र सौंपा था । निर्णय के आधार शासन ने आदेश जारी कर कोषालय से 1 दिन का वेतन कटौती कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का आदेश जारी किया है।
     
                    यादव ने बताया कि प्रदेश बहुत ही संकट के दौर से गुजर रहा है। कोरोना का प्रकोप दिनों दिन व्यापक स्तर पर देखने को मिल रहा है। खासकर महामारी की बार मजदूरों पर ज्यादा दिखाई दे रही है। सामान्य लोग भी इससे अछूते नहीं है। हमें इसका मुकाबला मिलकर करना होगा। कोरोना प्रकोप से बचने सभी को शासन के दिशा निर्देशों का पालन कड़ाई से करना होगा। पीआर यादव ने सरकार आश्वासन दिया कि हम इन विपरीत परिस्थितियों में कंधा से कंधा मिलकर चल रहे हैं। 
TAGGED:
close