उत्साह और भाईचारे के साथ मनायी गयी ईद..कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई.. कहा..शिद्दत से हुआ निर्देशों का हुआ

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
कोरबा/ बिलासपुर—-कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष संयुक्त सचिव समेत प्रकोष्ठ के नेताओं ने देश और समाज को ईद की शुभकामनाएं दी है। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के कोने कोने में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने विभिन्न माध्यमों से एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर एकता और अखण्डता का संकल्प लेते हुए कोरोना से जंग करने का एलान किया है। साथ मीठी सेवई की मुबारकवाद दी है। 
 
               प्रदेश में भाईचारे का पर्व ईद-ए-मुबारक को उत्साह से मनाया जा रहा है। कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों ने सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है। प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष और संयुक्त सचिव समेत  अधिवक्ता संघ पाली के  मुख्य प्रशासक राजेश राठौर ने ईद की ना केवल बधाई दी। बल्कि सभी लोगों के जीवन में खुशहाली और  सुख शान्ति की कामना की है।
 
         कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रमज़ान उल मुबारक महीने का 30वां रोजा रविवार को रोजेदारों ने मुकम्मल किया। ईद के चांद का दीदार होने के साथ ही देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी के साथ उत्साह से मनाया जा रहा है। कांग्रेस विधि विभाग की तरफ से सभी नमाजी भाइयों को तहे दिल से मुबारक है।
 
            प्रदेश विधि विभाग के संयुक्त सचिव और अधिवक्ता संघ पाली के मुख्य प्रशासक राजेश राठौर ने त्यौहार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ईद खुशियों के साथ ही नेकी और भलाई का पर्व है। मूुस्लिम समाज ही नहीं बल्कि देश में ईद पर्व का बड़़ा महत्व है। पर्व रमज़ान के 29 या 30 रोजा रखने के बाद चांद देखकर मनाया जाता है।
 
            नेताओं ने कहा कि हालांकि कोरोनाकाल संक्रमण  और लॉकडाउन की वजह से इस बार ईद का रंग फीका जरूर रहा। लेकिन वायरस के प्रकोप से बचने के लिए सभी मुसलमान भाइयों ने  एहतियात रखते हुए  विशेष नमाज और प्रथाओं का घरों में रहकर निर्वहन किया। सभी ने आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ सेवइयों और शीर खुर्मा के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान कर खुशी जाहिर की है। इस दौरान सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी शिद्दत के साथ किया है।
TAGGED:
close