वीर प्रताप को क्षत्रीय समाज ने किया याद..कहा..हमेशा जीवित रहेंगी वीर प्रताप की गाथाएं..श्रमिकों के बीच किया भोजन , मास्क और पानी का वितरण

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर— कोरोना काल मे शासन के दिशा निर्देशों के बीच क्षत्रीय समाज ने उमंग और उत्साह के साथ भारत माता के महान सपूत महाराणा प्रताप को जंय़ति पर याद किया। समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर महान सपूत को प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया। उनकी गाथाओं और भारत माता की सेवा के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान क्षत्रीय के लोगों ने श्रमिकों के बीच राशन और मास्क समेत सेनेटाइजर का भी वितरण किया।
 
               बिलासपुर में भी क्षत्रिय समाज ने भारत माता के वीर सपूत महाराणा प्रताप को जयंति पर याद किया। भारत माता के महान सपूत की राष्ट्र सेवा की भावनाओं को सभी ने नमन किया। कोरोना काल के मद्देनजर क्षत्रीय समाज के गणमान्य लोगों लोगों ने महाराणा प्रताप चौक स्थित भारत माता के महान सपूत वीर प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
 
                 महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य पर सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज के लोगों ने वीर प्रताप को भारता माता का सच्चा सपूत बताया। समाज के गणमान्य लोगों  ने कहा कि जब सूरज और चांद रहेगा..महाराणा प्रताप की गाथाओं को दुनिया के कोने कोने में सुना और सुनाया जाएगा।
 
           समाज के सम्मानित युवा सदस्य रोशन सिंह ने बताया इतिहास गवाह है कि क्षत्रिय समाज ने देश और समाज की सेवा को अपना धर्म माना है। जब-जब देश को जरूरत महसूस हुई क्षत्रीय समाज ने अपनी भूमिका को ईमानदारी से निर्वहन किया है। यही कारण है कि आज भी लोग वीर प्रताप की राष्ट्र के प्रति योगदान को गर्व से ना केवल सुनते हैं..बल्कि महसूस भी करते हैं। उन्हें आज भी समूचा भारत गर्व करता है। उन्होने वीरता का जो मिसाल पेश किया..उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
 
              मल्यार्पण कार्यक्रम के बाद समाज के लोगों ने तिफरा स्थित नया बस स्टैंड में कोरोना प्रकोप से पीड़ित श्रमिकों और जरूरत मंदों के बीच भोजन पैकेट, पानी, मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया। रोशन सिंह ने बताया कि क्षत्रीय समाज से होने के कारण देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। समाज ने आज जरूरतमंदों के बीच राशन और अन्य सामाग्रियों का वितरण किया है। रोशन ने बताया कि देश कठिन दौर से गुजर रहा है।  सभी धर्म और समाज के लोग कंधे से कंधा मिलाकर अपनी भूमिका को पूरी शिद्दत के साथ निभा रहे हैं।
 
                     भोजन वितरण और मल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने ना केवल शासन के निर्देशों का पालन किया। बल्कि अन्य लोगों को भी सोशल डिस्टेंसिग का पालन के साथ ही नांक मुंह पर हमेशा मास्क लगाने को कहा। 
    
                 कार्यक्रम में समाज के गणमान्य सदस्य राजेश सिंह ठाकुर, प्रकाश सिंह ठाकुर,शक्ति सिंह(बब्लू),विक्रम सिंह,अतुल सिंह,संजू सिंह,कमल सिंह,राजा ठाकुर.विशेष रूप से मौजूद थे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close