चाकू दिखाकर प्रवासी मजदूर से लूटपाट..दो आटो चालक गिरफ्तार.. नगद, बटन चाकू और आटो बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— तारबाहर पुलिस ने एक दिन पहले चाकू दिखाकर प्रवासी मजदूर को लूटने वाले दो आटो चालकों को  पकड़ा है। आरोपियों के पास नगद,चाकू.पर्स और लूट का एटीएम कार्ड जब्त कर लिया गया है। आटो भी बरामद किया गया है। दोनों आटो चालकों का नाम सलमान और बाबू है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

             बताते चलें कि एक दिन पहले नया बस स्टैण्ड पर रायपुर से एक प्रवासी मजदूर पहुंचा। समय दोपहर के करीब तीन बज रहे थे। इसी बीच एक आटो में सवार दो लोग प्रार्थी के पास पहुंचे। और पूछा कि वह कहां जाएगा। प्रार्थी ने बताया कि वह पेन्ड्रा जाएगा। जाने के लिए साधन तलाश रहा है।     

                  आटो चालकों ने बताया कि रतनपुर पहुंचा सकता हूं। लेकिन पांच रूपए लगेंगे। सौदा तय होने पर प्रार्थी आटो में सवाल होकर बस स्टैण्ड से रवाना हुआ। दोनों आटो चालक महाराणा ब्रिज के पास से आटो रतनपुर की तरफ जाने की वजाय दूसरे रास्ते में घूमा दिया। प्रार्थी ने बताया कि वह रतनपुर जाएगा। रास्ता क्यों बदल दिया। इतने में आटो चालक के साथी ने बताया कि वह शार्टकट से रतनपुर जा रहे हैं। इसके बाद प्रार्थी चुप हो गया।

             कुछ देर बाद आटो चालकों ने व्यापार विहार मैदान में कचरा के ठेर के पास आटो खड़ा कर दिया। आटो में सवार प्रार्थी को उतारा और चाकू दिखाकर पर्स, आईडी कार्ड 2020 रूपए समेत मोबाइल को लूट लिया। इसके बाद प्रार्थी को धकेल कर आटो लेकर आरोपी फरार हो गए। इस बीच फरार आटो का नम्बर पीडि़त ने नोट कर लिया।

             घटना के बाद डरा सहमा प्रार्थी तारबाहर थाना पहुंचा। और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि जिस आटो में वह सवार था उसका नम्बर सीजी-10.एयू 7301 है।

            जानकारी के बाद तारबार पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी। कुछ घंटे बाद आटो समेत दोनों चालकों को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। दोनों ने बताया कि उनका नाम सलमान और बाबू है। पुलिस ने गवाहों के सामने अपराध दर्ज किया। नगद समेत पर्स,आईडी कार्ड और बटन वाला चाकू के अलावा आटो को जब्त किया। 

                   तारबाहर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि आटो चालक आरोपियों के खिलाफ धारा 382 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

 

close