जोखिम भरा फोटोः जिन्दगी को खतरे में डालती कोरोना वारियर्स..दीवार फांदकर भागती है कोविड-19 की नर्स

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— डरावना फोटो है। जिला अस्पताल स्थित कोविड-19 की नर्स कुछ इस तरह से लोगों की जिन्दगी खतरे में डाल रही हैं। दीवार और छत फांदकर घनी बस्ती के लोगों की जिन्दगी को नर्सों ने मजाक बनाकर रख दिया है। ऐसा क्यों कर रही हैं यह तो वही लोग बताएंगी। स्थानीय पार्षद दुर्गा सोनी ने बताया कि नर्स दीवार फांदकर बस्ती के रास्ते घर जाती हैं। इस बात की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसे उन्होने मोबाइल कैमरे से खींचा है। नर्स कोविड अस्पताल की हैं। सभी नर्स पीपीई किट फेंकने के बाद दीवार और छत फांदकर बस्ती में आती हैं। इसके बाद घर जाती हैं। सरकर इन्हें कोरोना वारीयर्स कहती है। अब यही वारियर्स चिन्ता का कारण बन गयी हैं।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 यह डरावना फोटो स्थानीय पार्षद दुर्गा सोनी ने भेजा है। भाजपा नेता दुर्गा सोनी ने बताया कि स्थानीय निराला नगर के लोगों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि कोविड 19 अस्पताल की नर्स दीवार फांदकर से छत के रास्ते निरालानगर में कूदती हैं। इसके पहले किट को फेंकती है। और कोविड 19 में भर्ती मरीजों को रामभरोसे छोड़कर घर जाती हैं। ऐसा कर वह मोहल्ले और अपने घर को भी खतरे में डालती हैं। 

                  दुर्गा सोनी ने बताया कि जिला अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन ऐसे वारियर्स के भरोसेे कोविड 19 अस्पताल चला रहा है। जो खुद संक्रमण फैलाने का काम कर रही हैं।  कोविड-19 अस्पताल में रोज कोरोना के नए मरीज आ रहे हैं। कोरोना मरीजों की दवा दारू की जिम्मेदारी दीवार फांदकर भागने वाले इन्हीं कोरोना वारियर्स पर है। मजेदार बात है कि इसकी खबर प्रबंधन को भी नहीं  है। यह लोग प्रबंधन को रोज धोखे में रखकर पीछे के रास्ते घर फरार होती हैं।

                भाजपा नेता के अनुसार इन वारियर्स की हरकत से कोरोना संक्रमण का खतरा स्थानीय लोगों में बढ़ गया है। इनकी हरकत देखने के बाद लोगों में जमकर आक्रोश है। पता लगाना जरूरी है कि यह लोग दीवार फांदकर घर क्यों जाती है। क्या इनसे ज्यादा समय तक काम लिया जा रहा है। या फिर प्रबंधन की आँख में धूल झोंक कर यह लोग कोरोना मरीजों को रामभरोसे छोड़कर संक्रमण फैलाने मोहल्ला के बीच में कूदते हैं। और अपने घर को भी संकट डालती हैं। 

             सोनी ने कहा कि  जांच का विषय है कि लोग सामने  से अपने घर क्यों नहीं जा रही हैं। स्थानीय पार्षद होने के नाते इनकी हरकतों से मुझे अपने वार्डवासियों की चिन्ता बढ़ गयी है। इसकी शिकायत करूंगा कि आखिर ऐसा भद्दा मजाक स्थानीय लोगों से क्यों किया जा रहा है।

TAGGED:
close