बिलासपुर–जानीमानी कवयित्री किशोरी साहू की काव्य संग्रह जिंदगी खूबसूरत है का आज विमोचन हुआ। शहर के एक हॉटल में विमोचन के दौरान कई गणमान्य व्यक्ति,साहित्यकार और कवि मौजूद थे। अपने काव्य संग्रह में कवियत्री ने जिंदगी के अनेकोनेक रस को पाठकों के बीच परोसने का सार्थक प्रयास किया है।
काव्य संग्रह उन पाठक वर्ग के लिए बेहद ही उपयोगी है जो जिंदगी के नैसर्गिक आंनद से खुद को किन्ही ना किन्हीं कारणों से दूर हो जाते हैं। नैरास्य की जिंदगी में अपने आप पाते हैं।
काव्य संग्रह में प्रकृति प्रेम,सबके प्रति आदर भाव और स्नेह को विशेष स्थान दिया गया है। जिंदगी की खूबसूरती और बढ़ती है और जीने के मायने बदल जाते हैं। कवियत्री ने अपने काव्य संग्रह में सरल- सहज भाव में जिंदगी के गहरे अर्थ को समझाने की कोशिश की है।
किशोरी साहू ने ने जिंदगी के विभिन्न भावों मसलन संवेदना,अहसास,विछोह,स्नेह,रिश्तों की गहराई और जीवन के सभी पहलुओं को बहुत ही खूबसूरती के साथ पिरोया है। शब्दों का श्रृंगार किया है। पाठकों को इनकी प्रासंगिकता बताने की कोशिश की है। एक बारगी काव्य संग्रह पढ़ने के बाद कह सकते हैं कि किशोरी साहू ने अपने सरल अभिवयक्ति से जिंदगी की खूबसूरती के गहरे अर्थ को समझाने में निःसंदेह कामयाबी हासिल की है।