अमर का ट्विट..13 शून्य का दिया जवाब..बताया..13 महत्वपूर्ण शून्य पर चल रही वन मैन आर्मी कांग्रेस सरकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने ट्विट कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्विट कर अमर ने कहा कि झूठी कांग्रेस और उनके नेता ना केवल बड़बोले हैं। बल्कि छपास रोग से पीड़ित भी हैं। 
 
           अमर ने लिखा है कि सरकार कोरोना संक्रमण महामारी रोकथाम में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। अब छिपाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन प्रदेश की जनता सब देख रही है। प्रवासी मजदूर छत्तीसगढ़ लौट  रहे हैं। उन्हें 14 दिनों की क्वारंटाइन सेंटरों में रखने की जिम्मेदारी  प्रदेश सरकार की है।
 
                     यह जानते हुए भी कि अधिकांश क्वारंटाइन सेंटर की हालत बदतर है। जहां भी प्रवासी मजदूरों को रखा गया है ….वहॉ परेशानियों का अंबार है। ना तो भोजन की व्यवस्था ही ठीक है और ना ही रहने के अच्छे उपाय हैं। इससे जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार पूरी तरह नकाम हो चुकी है।  मजदूरों में प्रदेश सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है।
 
             अमर अग्रवाल ने  तीन अलग-अलग समय पर ट्विट कर सरकार पर आरोप लगाया कि  झूठी-कांग्रेस शराब बंदी का वायदा कर कोरोना संक्रमण काल में शराब की बिक्री करवा रही है। राजस्व के वैकल्पिक उपाय होने का बहाना लेकर सरकार ने शराब व्यवसाय को हरी झंडी दी है।
 
            अमर ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि भूपेश कहते है 20 लाख करोड़ के पैकेज में 13 शून्य है। जनता जान चुकी है कि 13 जीरो कौन है। जिन्हें आप 13 हीरों बताकर वन मैन आर्मी होकर सरकार चला रहे है..13 शून्य वही हैं। अग्रवाल ने ट्वीट में कहा कि आपने कहा रेल चलाएं हम मजदूरों का ध्यान देंगे…लेकिन देखने में आ रहा है कि दो वक्त की रोटी और ईलाज के बिना बेहाल मजदूर क्वारंटाइन सेंटरों में कैद है।
TAGGED: ,
close