कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा..समान विचारधारा वासों को मिलेगा स्थान.. पार्टी हित में दोनों अध्यक्षों की ऊर्जा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बलरामपुर—- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष संदीप दुबे की अनुशंसा पर चंद्रशेखर शुक्ला महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के बाद विधि विभाग प्रदेश महासचिव मोहनलाल निषाद ने जिले के शहरी और ग्रामीण पदाधिकारियों की नियुक्ति आदेश जारी किया है।
 
             विधि विभाग प्रकोष्ठ प्रवक्ता सुशील सिंह ने बताया किसंभागीय प्रभारी राजेश दुबे की अनुशंसा पर  अरुण कुमार गुप्ता रामानुजगंज को बलरामपुर जिला शहर विधि विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। अधिवक्ता जितेंद्र गुप्ता राजपुर को ग्रामीण विधि विभाग जिला बलरामपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 
              जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने विधि विभाग के शहरी अध्यक्ष अरुण गुप्ता और ग्रामीण अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता को बधाई दी है। राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि आने वाले समय में दोनों पदाधिकारियों की ऊर्जा कांग्रेस पार्टी के लिए मददगार साबित होगी। दोनों नेता अपने दायित्वों को पूरा करते हुए पार्टी के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। 
 
            जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने भी दोनों नवनियुक्त शहरी और ग्रामीण अध्यक्षों को बधाई दी है। गुप्ता ने कहा कि जिला संगठन को दोनों अध्यक्षों के अनुभवों का फायदा मिलेगा।
 
                वहीं  कांग्रेस समर्थित स्थानीय अधिवक्ताओं में नियुक्तियों को लेकर भारी खुशी है। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता ने कहा कि आने वाले समय में नव नियुक्त दोनों  अध्यक्ष कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। कांग्रेस समर्थित अन्य अधिवक्ताओं को भी संगठन में स्थान देंगे।
close