कांग्रेस के स्पीक अप इंडिया पर..झूठी कांग्रेस # हल्ला बोल..अमर का दनादन ट्विट..भाजपा फ्रंटलाइनर नेताओं ने.. कोरोना फ्रंटलाइनर्स पर जताई चिंता..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सोशल मीडिया में सक्रिय पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल राज्य सरकार पर जमकर बरसे।  पूर्व मंत्री अमरअग्रवाल- #झूठीकांग्रेस हैशटैग कर  भाजपा नेताओ का हल्ला बोल कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस के स्पीक अप इंडिया कार्यक्रम का ताबड़तोड़ जवाब दिया है। सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल और फेसबुक पर भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर करारा हमला किया है।
 
                     मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य सरकार की आर्थिक हालत पर चिंता जाहिर की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने  वेतन देने के लिए भी खजाने में राशि नहीं होने की आशंका जताते हुए सरकार के वित्तीय प्रबंधन को फ्लॉप शो  करार दिया है।
 
    पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अपने टि्वटर हैंडल से  एक के बाद एक 4 ट्वीट कर राज्य सरकार पर हमला किया है। अमर ने अपने ट्विट में पेमेंट नही होने पर 800 निगम सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने को प्रमुखता से लिखा है। सिम्स के 50 समेत राज्य के विभिन्न जगह से 92 जूनियर डॉक्टरों को 2 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण इस्तीफा दिए जाने पर चिंता जाहिर की है। अमर ने कोरोना फ्रंटलाइनर्स के साथ राज्य सरकार से समुचित उपाय करने के लिए कहा है।
 
        अमर अग्रवाल ने कहा है कि शराबबंदी का वादा करके कोरोना काल में भी सरकार शराब बेचने का व्यवसाय कर रही है वैकल्पिक राजस्व का उपाय  बहाना मात्र है। उन्होंने कहा मजदूरों की चिंता करते हुए भूपेश सरकार ने भारत सरकार से रेल चलाने की गुजारिश की। रेल तो चली, मजदूर अपने घर भी आए..लेकिन राज्य सरकार के क्वॉरेंटाइन केंद्रों में हालात बद से बदतर है। बिना दवा और दो वक्त के खाने के लिए मजदूरों को कैदी  की तरह जिंदगी गुजर बसर करनी पड़ रही है।
 
               मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 20 लाख करोड़  आर्थिक पैकेज में 13 शून्य वाले बयान पर पलटवार करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि 13 शून्य तो मंत्रिमंडल में हैं।  इन 13  जीरो  को जनता अच्छी तरह जान चुकी है। मुख्यमंत्री इन्हें तेरह हीरो बताकर वन मैन आर्मी होकर सरकार चला रहें हैं।
 
              बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य सरकार की नया योजना पर तंज कसते हुए कहा कि एकमुश्त किसानों को अंतर की राशि देने की बजाय…..किस्तों में भुगतान… और 2 साल का बोनस ना देकर सरकार बड़ा अन्याय कर रही है। किसान न्याय योजना को किसानों के साथ अन्याय बताते हुए मजदूरों की बदहाली पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close