व्याख्यता संघ की मांग..अन्य कर्मचारियों की तरह शिक्षकों को भी चाहिए सुरक्षा..50 लाख का बीमा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- रेलवे स्टेशन में ड्यूटी कर रहे तखतपुर ब्लॉक में पदस्थ शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव  मिलने से हड़कंप है।  ब्याख्याता संघ ने  कोरोना ड्यूटी कर रहे शिक्षकों के लिए सुरक्षा कीट की मांग की है। साथ शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जाहिर की है।तखतपुर व्याख्याता संघ प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला ने शिक्षक के कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद चिंता जाहिर की है। जितेनद्र शुक्ला ने कहा कि प्रशासन की तरफ से शिक्षकों के लिए सुरक्षात्मक उपाय की सख्त जरूरत है। खासकर ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को प्रशासन की ओर से पीपीई किट दिया जाए। साथ ही मास्क  सैनिटाइजर   हेंड ग्लब्स की व्यवस्था की जाए। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
 
       जितेन्द्र ने एक बार फिर दुहराया कि कोरोना ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों का सरकार 50 लाख का बीमा एलान करे। साथ ही जोखिम भत्ता भी दे। क्योंकि शिक्षक अन्य कर्मचारियों की तरह जान की बाजी लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं।
 
          शासन प्रशासन से तत्काल पहल की मांग पर छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ  प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला महामंत्री राजीव वर्मा   गोवर्धन झा प्रांतीय सचिव सुरेश अवस्थी प्रहलाद नगरिया कोषाध्यक्ष टी आर वर्मा  एम सी राय समेत अन्य संघ के नेताओ ने भी शिक्षकों की सुरक्षा और बीमा को लेकर आवाज को बुलन्द किया है।
 
 
 
TAGGED: ,
close