अटल ने कहा..नहीं रहे छत्तीसगढ़ के कर्मयोगी…रजनीश ने बताया..जोगी ने दी प्रदेश स्वाभिमान को नयी ऊंचाई

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी के निधन पर विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख जाहिर किया है। नेताओं ने अजीत जोगी की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। इस दौरान नेताओं ने अजीत जोगी के राजनैतिक और प्रशासनिक अनुभवों को भी ताजा किया है।अजित जोगी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने गहरी संवेदना जाहिर की है। उन्होने कहा कि अजीत जोगी  व्यक्ति नही संस्था थे। जीवट, कर्मठ, दृण इक्छाशक्ति, समय के पाबंद , चुनौतियो का सामना करने वाले कर्मयोगी थे। छत्तीसगढ़ राज्य को लेकर उनके अपने सपने थे। उन्हीने ने कहा था कि अमीर धरती ( छत्तीसगढ़) के गरीब लोगों के उत्थान के लिए कुछ करना होगा। इस खाई को पाटना होगा। जोगी चुनोती को योद्धा की तरह स्वीकार करते थे। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक, सामाजिक,आर्थिक परिस्थितियों की उन्हें अच्छी समझ थी।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
 
                               सुदूर ग्रामीण इलाके से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद,मेरिट मे इंजीनियर, फिर प्रोफेसर, IPS, IAS ,राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद, मुख्यमंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जैसे पदों का निर्रवहन किया। बहुत ही विद्वान ,संघरशील राजनेता आज छत्तीसगढ़ ने खो दिया।  भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों मे जगह दे। मृत आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके परिवार,रेणु जोगीजी, अमित जोगी जी एवम पूरे परिवार को दुख सहने के  शक्ति प्रदान करे।
 
अभय नारायण राय–प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता
 
           कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण ने कहा कि राजनीति में शून्य से शिखर तक पहुँचने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के साथ एक दशक तक जुड़ कर काम करने का मौका मिला । जोगी में छत्तीसगढ़ राजनीति की समझ थी। विपरीत परिस्थितियों में डंट कर खड़े रहना विशेषता थी। मुख्यमंत्री के तीन वर्ष के कार्यकाल बिलासपुर के लिए अनेको सौगात दी । बिलासपुर वासियों के दिलो में हमेशा जिंदा रहेंगे।
 
प्रमोद नायक–जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष
 
             शहर अध्यक्ष प्रमोद  नायक ने जोगी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा  कि जोगी  राज्य सभा,लोक सभा सांसद रहे,राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे ,छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री रहते ,उन्होंने छत्तीसगढ़िया को आत्माभिमा का बोध कराया। उच्च पदों में रहते हुए उन्होने छत्तीसगढ़ की संस्कृति ,संस्कार से दूर नही हटे। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की राजनीति  में ना भरने वाले निर्वात पैदा हो गया है।
 
भूपेन्द्र सवन्नी–भाजपा नेता
 
                        भाजपा नेता  भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री  अजीत जोगी के निधन बहुत बड़ी क्षति है। अजीत जोगी बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। वह अत्यंत जीवट व्यक्ति थे।  उन्होंने अपना सारा जीवन पूरी जीवटता के साथ जिया। छत्तीसगढ़ की राजनीति में यह अपूरणीय क्षति है।
 
 डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी–भाजपा विधायक

                                      मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि जोगी तमाम राजनीतिक असहमतियों के बावजूद प्रदेश की सर्वांगीण प्रगति के लिए उनकी प्रतिबद्धता थे। संगठन कौशल के वे धनी थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस को अत्यल्प समय में प्रदेश की राजनीति में स्थापित कर प्रमाणित भी किया। उनका निधन प्रदेश की कभी भी न भर पाने वाली क्षति है।
 
रजनीश सिंह..भाजपा विधायक

                    बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के कहा कि एक योग्य प्रशासक, मुखर वक्ता और कुशल राजनीतिज्ञ के तौर पर अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दी। प्रदेश उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा। प्रदेश की नब्ज पर उनकी गहरी पकड़ थी।  वे आजन्म प्रदेश के हित में समर्पित रहे।
 
रामदेव कुमावत–भाजपा जिला अध्यक्ष

                                        भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी मुखर वक्तृत्व का परिचय दिया। वह तथ्यपरक दृष्टि के साथ अपने पक्ष को मज़बूती के साथ रखने की उनकी तार्किक और बौद्धिक क्षमताओं का परिचायक रहा है।
 
TAGGED:
close