नगर विधायक ने कहा..नहीं मनाउंगा जन्मदिन..बताया कोरोना संक्रमण से बचें..जोगी के निधन से हुई बड़ी क्षति

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- नगर विधायक शैलेश पांडे ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को बताया कि 30 मई को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन से प्रदेश में शोक का वातावरण है। और प्रदेश की जनता कोरोना संक्रमण से परेशान है। ऐसी सूरत में सभी कार्यकर्ता और समर्थक जनता की सेवा करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                               नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने 30 मई को  अपना  45 वां जन्मदिन  नहीं  मनाने का फैसला किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन और कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर नगर विधायक ने समर्थकों को निर्देश दिया है कि जन्मदिन नहीं मनाएंगे। पाण्डेय ने जोगी के निधन पर संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ उन्होने व्यक्तिगत क्षति को भी महसूस भी कर रहे हैं।
 
          पाण्डेय ने बताया कि  पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी  कुशाग्र राजनीतिज्ञ,कर्मठ, अध्ययनशील और दुर्लभ व्यक्तित्व के धनी थे। अजीत जोगी की क्रियाशील जीवनयात्रा समाप्त होने का संदेश जानकर गहरा दुःख हुआ है ।  जोगी से उनका पुराना परिचय रहा है। उनसे बार बार मिलने का सौभाग्य मिला। इस दौरान उनसे लंबी बातें भी हुईं।  मेरे प्रति उनका अपार स्नेह आशीर्वाद हमेशा रहा। मैं उनका हमेशा ऋणी रहूंगा।
 
              नगर विधायक ने कहा कि जोगी जीवन में सादगी थी। जिसका बयान करना मुश्किल है। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में हमारे समाज के हमारे छत्तीसगढ़ के मनुष्यता के सिरमौर वह हमेशा बने रहेंगे। दुःखद की घणी में उनकी क्रियाशीलता को सादर अभिवादन करता हूं।  दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
 
               शैलेश पांडे ने कहा कि कोरोना का संक्रमण प्रदेश में तेजी से फैल रहा है।ऐसे समय में सभी लोगों को घर में सुरक्षित रहने की जरूरत है। शहरवासियों से आग्रह है कि घर में सुरक्षित रहें और  उनके शासन के निर्देशों का पालन करें।  
TAGGED:
close