जिला पंचायत में प्रस्ताव पेश..पांच शिक्षकों ने मांगा स्थानांतरण..दो पर गिरेगी गाज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-एक दिन पहले जिला पंचायत की सामान्य सभा की पहली बैठक हुई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान, सभापति अंकित गौरहा समेत, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और जिला पंचायत सीईओ शामिल हुए। बैठक में बेलतरा विधायक रजनीश सिंह और मस्तूरी विधायक विक्रम सिंह ने भी शिरकत किया।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

            एक दिन पहले कोरोना काल में जिला पंचायत की पहली सामान्य सभा की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए गए। इस दौरान कुछ विभागों को महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देना पड़ा।बताया गया कि 74 व्याख्ता और 4 शिक्षक पंचायत के शिक्षकों को शासन के निर्देशानुसार नियमित किया गया।

                  बैठक मे बताया कि पांच शिक्षकों ने आवेदन देकर स्थानांतरण की मांग की है। कुछ लोगों ने अभी तक  एनओसी नहीं दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पांच व्याख्यता पंचायत शिक्षकों ने स्थानांतरण किए जाने की मांग की है। विनय कुमार कश्यप ने पोड़ी धरमजयगढ़ से बिलासपुर आना चाहते हैं। उन्होने स्थानांतरण का कारण  पत्नी की स्वास्थ्यगत परेशानी को बताया है। मधु कौशिक भरतपुर कोरिया में पदस्थ हैं। उन्हें स्थानांतरण की मांग का कारण पारिवारिक बताया है। , विवेक दुबे कांसाबेल में पदस्थ हैं। उन्होने बताया कि पत्नी बिल्हा में शिक्षिका है।  लेकिन तीनों को अभी तक एनओसी नहीं मिला है। 

             सोनम साहू मरवाही से बिलासपुर आना चाहती है। पति बिलासपुर विश्वविद्यालय में काम करते हैं। जबकि गायत्री गावड़ा मस्तूरी से रायपुर जाना चाहती हैं। उन्हें भारमुक्त भी कर दिया गया है।         

सात दिन में बनाए जाब कार्ड

           सामान्य सभा बैठक में स्वास्थ्य विभाग सभापति अंकित गौरहा ने मनरेगा के तहत जाब कार्ड बनाने के प्रस्ताव को पेश किया। गौरहा ने कहा कि जाब कार्ड बनाने में देरी और नही होने से मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी मजदूर को मनरेगा में काम को लेकर परेशानियों का सामना ना करना पड़े। अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मांग जाने पर मजदूरों को काम और जाब कार्ड सात दिनों के अन्दर दिया जाए।

प्रथम मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि

               सामान्य सभा की बैठक उपस्थित सभी लोगों ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी को याद किया। सभी ने दो मिनट मौन रहकर विनम्र श्रद्धांजलि दी। सभी ने कहा प्रदेश ने योग्य प्रशासक जनाधार वाला नेता और छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र को हमेशा के लिए खो दिया है।

close