नड्डा ने पेश किया 1 साल लेखा जोखा..बताया..लिए गए एतिहासिक निर्णय..राम मंदिर और धारा 370 का किया जिक्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का 1 साल पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नड्डा ने इस दौरान केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को ना केवल गिनवाया। बल्कि इस उपलब्धि को जन जन तक पहुचाने को भी कहा।
 
          सोशल मीडिया पर आन लाइन भाजपा नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संबोधित किया। नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 साल पूरे होने पर सबको बधाई दी। नड्डा ने बताया कि बीते एक साल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। वर्षो पुरानी अयोध्या श्रीराम लला मंदिर निर्माण को अनुमति मिली,राम जन्म भूमि विवाद को सुलझाया गया। जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35-ए को खत्म किया गया।
 
        नड्डा ने बताया कि देश की मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने तीन तलाक का निराकरण हुआ। इसके अलावा मुस्लिम महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर सरकार लगातार काम कर रही है। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार राष्ट्रीय नागरिकता संशोधन कानून बनाने के साथ साथ वैश्विक संकट कोरोना से परेशान देशवासियों के साथ संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
                 छत्तीसगढ़ प्रदेश में बिलासपुर जिले के भारतीय जनता पार्टी के नेता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष , महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा नेता कांशी साहू, अर्चना पोर्ते, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, जिला उपाध्यक्ष मोहित जायसवाल, कृष्ण कुमार कौशिक सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रदेश व जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ओआरजी, ट्वीटर, फेसबुक, यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से देखा और सुना।
TAGGED:
close