सहायक शिक्षक फेडरेशन का सीएम को पत्र..वेतन बृद्धि कटौती आदेश को लिया जाए वापस..सुरक्षा बीमा की दें गारंटी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम  पत्र दिया है। फेडरेशन के नेताओं ने बताया कि कोरोना काल में शिक्षकों के अलावा सभी कर्मचारी और अधिकारियों ने जान हथेली पर रखकर सेवाएं की है। लेकिन सरकार ने कर्मचारियों के वेतनवृद्ध कटौती का फैसला लेकर निराश किया है। सरकार ने ऐसा कर कर्मचारियों को दण्डित किया है। आदेश को वापस लिया जाए।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को पत्र दिया है। फेडरेशन ने बताया कि वेतन कटौती का फैसला गलत है। कोविड 19 के भीषण आपदा में कर्मचारियों ने कंधा से कंधा मिलाकर निष्ठा के साथ सेवा किया है। ऐसे में राज्य सरकार का वेतन वृद्धि कटौती का निर्णय चिंताजनक है।

            फेडरेशन के नेताओं ने बताया कि वेतन बृद्धि का रोका जाना कर्मचारियों के लिए दण्डात्मक कार्रवाई है। सहायक फेडरेशन की मांग है कि वेतन बृद्ध कटौती के निर्णय को वापस लिया जाए। इसके अलावा कोरोना कार्य में सेवा दे रहे कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण मुहैया करायी जाए। इसके अलावा 50 लाख का बीमा कवरेज भी दिया जाए। हादसे की स्थिति में तत्काल अनुकम्पा की मांग पूरी की जाए।  

close