Chhattisgarh-मौसम का बदला मिजाज,कई इलाकों में तेज बारिश,ऐसा रहेगा मौसम

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर/रायगढ़।बुधवार को प्रदेश में भी तूफानी चक्रवात का असर दिखने लगा है।पिछले एक घंटे से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अलग 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। छत्तीसगढ़ के अलावे कई अन्य प्रदेश में भी बारिश का अनुमान है। स्काईमेट वेबसाइट के मुताबिक  मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में बना डिप्रेशन आगे बढ़ रहा है और प्रभावी हो रहा है। यह सिस्टम अब चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। आज सुबह 5:30 बजे गोवा के पणजी से पश्चिम में 280 किमी दूर था जबकि मुंबई के दक्षिण-पश्चिम में 480 किलोमीटर दूर था। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तटीय महाराष्ट्र पर तूफान निसर्ग के कारण मूसलाधार वर्षा की संभावना है। कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं और सामान्य जन-जीवन प्रभावित हो सकता है।केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना है।मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।पश्चिमी हिमालय, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

चक्रवाती तूफान निसर्ग (Cyclone Nisarga) महाराष्ट्र और गुजरात के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है और आज दोपहर में मुंबई से 100 किलोमीटर दूर अलीबाग में इससे भूस्खलन (Landfall) होने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि 12 घंटे में चक्रवाती तूफान निसर्ग एक विकराल चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. इस दौरान, भारी बारिश और 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. बीती एक सदी (100 साल) में ये पहला चक्रवाती तूफ़ान है जो महाराष्ट्र के तट से टकराएगा. कोरोना की मार झेल रहे मुंबई और उसके आसपास के जिलों को निसर्ग के संभावित खतरे को देखते हुए हाई अलर्ट पर रखा गया है. मुंबई में कोरोना महामारी के 41,000 से ज्यादा मामले आए हैं. 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close