बलात्कार का आरोप:जांजगीर-चांपा के पूर्व कलेक्टर को सस्पैंड करने CM भूपेश का आदेश,उच्च स्तरीय जांच होगी

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले में पूर्व पदस्थ अधिकारी के विरुद्ध एक महिला द्वारा की गयी शिकायत के मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल को तत्काल संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और पूरे प्रकरण की जांच उच्च स्तरीय दल के कराने के निर्देश दिए है। सीजीवालडॉटकॉम के व्हात्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

बता दे कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जांजगीर के पूर्व कलेक्टर पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने वर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार से लिखित शिकायत में बताया कि आईएएस पाठक ने 15 मई को अपने चैम्बर में दुष्कर्म किया। महिला ने जानकारी दी कि  कलेक्टर ने एक बार नहीं बल्कि कई बार सम्बन्ध बनाया। इस दौरान तात्कालीन कलेक्टर ने एनजीओ के लिए काम देने का आश्वासन भी दिया। लेकिन बाद में मुकर भी गए।जांजगीर के पूर्व कलेक्टरके खिलाफ पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने एफआईआर दर्ज का आदेश दिया है।कलेक्टर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close