नौकरी के नाम पर दो भाइयों का कारनामा..4 लाख का लगाया चूना..1 आरोपी धमतरी से गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सिविल लाइन पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर चार लाख रूपए लेकर फरार दो आरोपियों में से एक को धमतरी से गिरफ्तार किया है। जबकी दूसरा आरोपी फरार है। पकड़े गए आरोपी का नाम मनीष सोनवानी है। दोनों आरोपियों ने मनीष शुक्ला से दूरसंचार विभाग में नौकरी लगाने को लेकर पांच लाख रूपए मांगी थी। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि लाकडाउन के दौरान कुदूदण्ड निवासी मनीष शुक्ला ने थाना पहुंचकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। मनीष शुक्ला ने लिखित शिकायत में बताया कि मनीष सोनवानी और मनोज सोनवानी दोनों भाइयों ने दूर संचार विभाग में नौकरी लगाने के लिए पांच लाख रूपए की मांग। दोनों ने एडवांस के तौर पर चार लाख रूपए लिए। इसके बाद बहुत दिनों तक गुमराह करता रहेा। फिर दोनो फरार हो गए।

                 परिवेश ने बताया कि मनीष शुक्ला के बयान पर दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। दोनों का पता लगाने मुखबीरों को लगाया। इसी दौरान जानकारी मिली कि मनीष सोनवानी इस समय धमतरी में लाकडाउन के चलते फंसा हुआ है। 4 जून को सुबह उपनिरीक्षक के साथ एक टीम को धमतरी भेजा गया।

                        मौके पर पहुंचकर आरोपी मनीष सोनवानी को धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान मनीष ने बताया कि 8 फरवरी को मनोज के साथ मिलकर प्रार्थी से नौकरी लगाने पांच लाख रूपयों की मांग की। 8 फरवरी को दोनों भाइयों ने मनीष शुक्ला से जेल चौक के पास चार लाख रूपए लिये। 

             परिवेश ने बताया बहरहाल दूसरा आरोपी मनोज सोनवानी फरार है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। दोनों आरोपियों के खिलाफ 420,34 का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चार लाख रूपए खर्च कर दिए हैं। 

close