बटन दबाते ही परेशानी दूर..मेयर ने कहा..टैंकर और लम्बी लाइन से मिला छुटकारा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—–मेयर रामशरण यादव ने लोगों की पानी समस्या को दूर करते हुए वार्ड क्रमांक 3 सांई नगर और वार्ड क्रमांक 62 में बोर का बटन दबाकर उद्घाटन किया। मेयर ने बताया कि अब पांच से अधिक परिवार को पानी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
 
             शहर के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां गर्मी में जल स्तर गिरने से  लोगों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता रहा है। पानी की समस्या को दूर करने निगम ने शहर के विभिन्न वार्डो में बोर खनन करवा रहा है। ताकी लोगों को पानी की समस्या से दो चार नहीं होना पड़े।
 
            इस कड़ी में वार्ड नंबर 3 साईं नगर अमेरी में महापौर रामशरण यादव  ने बोरवेल का बटन दबाकर पानी चालू किया। इसके अलावा मेयर ने वार्ड नंबर 62 शास्त्री नगर में भी बोरवेल का लोकार्पण किया। मेयर ने कहा कि दोनों क्षेत्रों में बोर शुरू होने से लगभग 500 से अधिक परिवारों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। अब लोगों को पानी टैंकर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मेयर रामशरण के अलावा निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन,एमआईसी सदस्य भरत कश्यप,  राजेश शुक्ला, अजय यादव,  मनीष गढे़वाल, सीताराम जायसवाल मौजूद थे।
 
       इसके अलावा पार्षद सुरेश टंडन, सीमा धृतेश, दिलीप कक्कड़, आनंद डोरस,  बंशी भार्गव, राजू सुनहरे धनुष टंडन,  भूपेंद्र जांगड़े,  हरीश कुर्रे, गुलशन सिंह,  बाटू कुर्रे,  दुलार जोशी,  गोपाल टंडन,  अजीत मोहल्ले,  गज्जू बंजारे,  रोनी टंडन,  सुमित अनंत, मनीष कोसले,  दीपक कश्यप,जगदीश अग्रवाल,  दिनेश शुक्ला,  अनिल दुबे,  गोरेलाल प्रजापति, कृष्ण कुमार कोरी अन्य वार्डवासी भी उपस्थित थे।
TAGGED:
close