सोमवार को खुलेगा धार्मिक स्थलों का ताला..मेयर ने घूम-घूम कर कराया सेनेटाइज्ड..कहा..करना होगा निर्देशों का पालन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—कोरोना काल में संक्रमण को नियंत्रित कर जनजीवन को सुरक्षित रखने निगम की तरफ से वार्डों में सेनेटाइजर अभियान चलाया जा र हा है। सरकार के निर्देश पर 8  जून को मंदिर, मस्जिद, चर्चा, दुरुद्बारा आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। लोगों को संक्रमण से बचाव को लेकर मेयर के निर्देश पर शहर के विभिन्न मंदिर मस्जिद,गुरूद्वारा और गिरिजाघर में सेनेटाइजिंग अभियान चलाया गया। 
 
               केंद्र सराकर के निर्देश पर सोमवार को शहर के मंदिर मस्जिद और धार्मिक संस्थानों को खोलने की तैयारी शुरु हो गयी है। लोगों को कोरोना संक्रण से बचाने महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन ने शहर के विभिन्न मंदिर, मस्जिद और गुरुद्बारा पहुंचकर सेनेटाइजेशन अभियान को चलाया।
 
        मेयर ने बताया कि अनलॉक-1 के तहत 8 जून से धार्मिक स्थलों की तालाबंदी खत्म होगी। करीब 78 दिनों बाद मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्बारा के दरवाजे आम जनता के लिए खोले जाएंगे। मेयर ने बताया कि हालांकि कोरोना महामारी के चलते पूजा-अर्चना पहले की तरह नहीं हो सकेंगी। लोगों को पूजा पाठ के दौरान शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिग का पालन और मास्क लगाना होगा।
 
           महापौर रामशरण यादव और शेख नजरूद्दीन निगम की सेनेटाइजेशन करने वाली टीम के साथ तालापारा के रमजानी बाबा मस्जिद पहंचे। अपने सामने मशीन से सेनेटाइजेशन कराया।  इसके बाद मरीमाई मंदिर पहुंचकर परिसर में सेनेटाइजर का छिड़काव कराया।  मंदिर के पुजारी से तैयारी की जानकारी ली।
 
        मेयर अपनी टीम के साथ रेलवे क्षेत्र  के भारतमाता चर्च भी गए। यहां सेनेटाइजर का छिड़काव करने के बाद टीकरापारा स्थित जलाराम मंदिर, दयालबंद स्थित गुरुद्बारा के अलावा आस पास के परिसर में भी सेनेटाइजर का छिड़काव कराया।
 
           सेनेटाइजेशन अभियान के दौरान भाजपा नेता अशोक भंडारी, कार्टर रेड्डू, दिलीप कक्कड़, पूर्व महापौर उमाशंकर जयसवाल, रामसेवक यादव समेत अन्य जनप्रतिनीधी मौजूद थे।
Share This Article
close