निगम पार्षदों ने जताया आक्रोश.. आयुक्त को बताया..चरमरा रही सफाई व्यवस्था

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- नगर निगम के पार्षदो ने लॉयन सर्विसेस लिमिटेड कंपनी के पर आरोप लगाया है कि साड़क सफाई कार्य सही ढ़ग से नही किया जा रहा है। पार्षदों ने मामले में निगम आयुक्त से कार्रवाई की मांग की है।
 
        निगम के पार्षदो ने आयुक्त से शिकायत की है कि लायन सर्विसेज का सफाई काम काज ठीक नहीं चल रहा है। लॉयन सर्विसेस के कर्मचारी सड़क कचरे को आस-पास के नालियो में डालते हैं। मामले में जनता से लगातार शिकायत मिल रही है।
 
                      पार्षदों ने निगम आयुक्त को बताया कि पूर्व में भी  कंपनी सफाईकामगारों के खिलाफ हो चुकी है। लेकिन उचित कदम नहीं उठाया गया। जिसके चलते सफाई कर्मचारियों के हौसले बुलंद है ।कंपनी की तरफ से सड़क सफाई कार्य में सुधार नही होने के कारण वार्ड में गंदगी अम्बार है। इसलिए जरूरी है कि कम्पनी को सख्त निर्देश दिया जाए।
 
        कम्पनी के खिलाफ शिकायत करने वालों में वार्ड 31 की पार्षद शहजादी कुरैशी, वार्ड-35 की पार्षद रियंका यादव,  वार्ड-36 के पार्षद बंधु मौर्य वार्ड-18  के पार्षद राजेश सिह वार्ड 21 पार्षद सीमा धृतेश वार्ड-23 पार्षद सीताराम जायसवाल समेत अन्य पार्षद रमाशंकर बघेल,लक्ष्मी साह,सुनीता नामदेव गोयल, उदय मजुमदर, नेश देवागंन,उमेश चंद कुमार, मोतीलाल गंगवानी,   रेणुका प्रसाद नगपुरे, विम्ला यादव इवाहिम खान , विमला यादव , सध्या तिवारी , बंजरंग बंजारे, विष्णू यादव , रुपाली अनिल गुप्ता, सीमा दुसेजा नेे शिकायत पत्र आयुक्त को देते हुए लॉयन सर्विसेस लिमिटेड कंपनी के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा है।

TAGGED: , ,
close