रमन सिंह ने ली कार्यकर्ताओं की क्लास ..बताया कैसी होगी वर्चुअल रैली..पढ़ें पूर्व सीएम ने कहां कहां किया संवाद

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
????????????????????????????????????
बिलासपुर—पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह पत्रकारवार्ता के बाद नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर व्यक्तिगत् सम्पर्क अभियान में शामिल हुए। जिले में होने वाले वर्चुअल रैली के संबंध में जानकारी दी। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह और मुंगेली विधायक श्न्नूलाल मोहले ने भाजपा मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों की बैठक कर विजन आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलवाया।
 
कार्यकर्ताओं की क्लास

          भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत् सम्पर्क अभियान के तहत् प्रत्येक बूथ के घरों में पहुॅचकर सम्पर्क करना है। केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में आमजनों को बताना है। आमजनों से वर्चुअल रैली सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से सीधे रूबरू होने के बारे में भी बताया। साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं की कार्यक्रमों की सम्पूर्ण जानकारी को साझा किया।
 
घर घर जाएंगे कार्यकर्ता
 
          मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि कोरोना संक्रमणकाल के दौरान व्यक्तिगत् सम्पर्क अभियान के तहत् एक माह तक कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर केन्द्र की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देना है। योजनाओं का पत्रक भी देना है।
 
एप्प करना होगा डाउनलोड
               भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि वर्चुअल रैली की तैयारी मंडल से लेकर बूथ स्तर तक हमें करना है। कार्यकर्ताओं को अपने मोबाईल में सिस्को वेबेक्स ऐप्प डॉउनलोड करना है। कार्यक्रम या रैली  इसी योजना और प्लेटफार्म के तहत् होगी।
     
            भाजपा जिलाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। संगठन के कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। उन्होने कहा कि मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
 
जनता के बीच पहुंचे भाजपा नेता

              बैठक के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले समेत भाजपा नेताओं ने व्यक्तिगत् सम्पर्क की शुरूवात की। भाजपा बेलतरा शहर मंडल के नगर पालिका निगम बिलासपुर वार्ड क्र.54 चिंगराजपारा विधानसभा बेलतरा, भाजपा बिलासपुर पश्चिम मंडल के नगर पालिका निगम बिलासपुर वार्ड क्र.20, विधानसभा बिलासपुर और हिर्री, विधानसभा बिल्हा में सम्पर्क किया।
 
बैठक में मौजूद हुए कार्यकर्ता
 
              बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री ने किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अमर अग्रवाल, बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, अर्चना पोर्ते, मोहित जायसवाल, कृष्णकुमार कौशिक, विष्णु अग्रवाल, किशोर राय, अवधेश अग्रवाल, राजेश मिश्रा, राकेश चन्द्राकर, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, निर्मल जीवनानी, अजीत सिंह भोगल, अरविंद बोलर, संदीप दास, सोमेश तिवारी, पेंगनलाल वर्मा, बलराम देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, लक्ष्मी कश्यप, जनक देवांगन, विजय अंचल, राजेन्द्र राठौर, रामदुलारे कौशले, हरनारायण तिवारी, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथ यादव, भागवत जायसवाल, दयाशंकर तिवारी, मनीष अग्रवाल गौरेला, किशन सिंह ठाकुर, शंकर चक्रधारी, लूसन राठौर, छोटेलाल सोनी, विश्वनाथ पटेल, बीआर महोबिया, त्रेतानाथ पाण्डेय, संतोष कश्यप सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
TAGGED:
close