पुलिस ने ‘उरी’ अंदाज में की सोशल डिस्‍टेंसिंग अपनाने की अपील,पूछा-‘हाउज द डिस्टेंस’,यूजर्स ने शेयर की ये तस्वीर

Shri Mi
3 Min Read

मुंबई।देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्‍ट्र और उसका शहर मुंबई है। हालांकि केंद्र सरकार ने अनलॉक 1.0 की घोषणा कर दी है जिसके तहत देश में धीरे-धीरे सबकुछ खोला जा रहा है। महाराष्ट्र में भी लॉकडाउन में ढील दी गई है। लोगों को सार्वजानिक स्थानों पर जाकर फिजिकल एक्टिविटीज करने की अनुमति मिल गयी है।ऐसे में मुंबई के मरीन ड्राइव पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। पुलिस ने लोगों को सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करने को कहा लेकिन लोग इस नई आज़ादी में इतना चूर थे कि उन्होंने नहीं सुना। ऐसे में मुंबई पुलिस ने अपना सन्देश फ़ैलाने के लिए फ़िल्मी तरीका चुना है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

उन्होंने ट्विटर के माध्यम से लोगों को दूरी बनाये रखने की अपील की। उन्होंने अभिनेता विक्‍की कौशल की फिल्‍म ‘उरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक’ के एक आइकोनिक सीन का मीम ट्विटर पर शेयर किया है। फिल्म का एक डायलॉग बड़ा मशहूर हुआ था-‘हाउज द जोश’, जिसको बदलते हुए मुंबई पुलिस ने पूछा-‘हाउज द डिस्टेंस’ और फिर इसका जवाब दिया-‘6 फीट सर’।

साथ ही इस मीम में उन्होंने विक्की के चहरे पर एडिटिंग करके मास्क भी लगाया है। लोग उनके इस फ़िल्मी अंदाज़ को काफी पसंद कर रहे हैं। जैसे ही उन्होंने ट्वीट किया, लोगों के कमेंट्स आने शुरू हो गए। कुछ यूजर्स ने मुंबई के मरीन ड्राइव की तस्वीर शेयर की जिसमें लोग बड़ी संख्‍या में मॉर्निंग वॉक करते दिख रहे हैं। कई यूजर्स ने लोगों की गैर-जिम्मेदारी की आलोचना भी की जो महामारी के समय कई लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close