कलेक्टर सारांश का औचक निरीक्षण.. 50 से अधिक कर्मचारियों को नोटिस.. एक-एक विभागों का लिया जायजा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर सारांश मित्तर ने  पुराने और नये कम्पोजिट बिल्डिंग और विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
 
               कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने आज नए और पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सारांश मित्तर कई विभागों का भी प्रमण किया। विभागों के कर्मचारियों से कलेक्टर ने बातचीत की। साथ ही बिना सूचना अनुपस्थित पाये गये 50 से अधिक कर्मचारियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। 
 
         इस दौरान  दिव्या अग्रवाल ने शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, आबकारी विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, मछली पालन विभाग समेत अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। सभी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी को खंगाला गया।
 
              अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली गयी। कलेक्टर के निर्देश पर सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को  बिना सूचना अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस दिया। 
TAGGED: ,
close