बिलासपुर– भारतीय जनता पार्टी सरकार के पूरे दो साल होने पर प्रदेश कांग्रेस ने 12 दिसम्बर को धिक्कार दिवस मनाने का एलान किया है। जिला कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार पीसीसी के निर्देशानुसार प्रदेश के अलावा बिलासपुर जिला मुख्यालय और ब्लाक स्तर पर एकत्रित होकर सभी कांग्रेसी धिक्कार दिवस मनाएंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता आम जनता को भाजपा की करनी और कथनी के बारे में जानकारी भी देंगे।
जिला कांग्रेस बिलासपुर की सभी विंग रमन सरकार के दो साल पूरे होने को धिक्कार दिवस के रूप में मनाएगी। 12 दिसम्बर को जिला कांग्रेस भाजपा सरकार के दो साल के साथ पिछले दस साल का हिसाब किताब आम जनता के सामने रखने का एलान किया है। संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि 12 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी को पूरे साल हो रहे हैं। इन दो सालो में प्रदेश सरकार ने जनता को केवल छला मात्र है। सुविधा के नाम पर जनता को केल वादों की चासनी चटाई जा रही है।
अभयनाराय़ण राय ने बताया कि पिछले दो सालों ही नहीं बल्कि 12 सालों में प्रदेश के गरीब,किसान,मजदूर,आम मध्यमवर्गीय जनता भाजपा के कुसासन से परेशान है। सरकार की वादा खिलाफी,लचर कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और घोटालों से प्रदेश का नागरिक त्रस्त है। किसान और मजदूर आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। लेकिन इन सबसे बेखबर प्रदेश सरकार खोखली उपलब्धियों को लेकर अपनी पीठ थपथपा रही है।
संभागीय प्रवक्ता ने बताया कि पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देश पर.. प्रदेश के अन्य जिलों की तरह बिलासपुर कांग्रेस भी.. जिला और ब्लाक मुख्यालयों पर एकत्रित होकर 12 दिसम्बर को धिक्कार दिवस मनाएगी। उन्होने बताया कि नेहरू चौक पर सुबह 11 बजे से 2 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस ग्रामीण और शहर कमेटी के अलावा सेवादल समेत महिला विद्यार्थी युवा विंग भी शामिल होगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे।
धिक्कार दिवस पर पोल खोल
12 दिसम्बर को रमन सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे हो जाएंगे। इन दो सालों में जनता ने खून के आंसू रोए हैं। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसान मर रहा है। प्रतिभाएं पलायन कर रही है। युवा दर-दर भटक रहे हैं। मंत्री घोटाले में व्यस्त हैं। इन तमाम मुद्दों को लेकर हमने धिक्कार मनाने का निश्च्य किया है। इस दिन हम लोग सरकार की करनी और कथनी को सबके सामने रखेंगे।
राजेन्द्र शुक्ला,,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण,बिलासपुर
सभी विंग होंगे शामिल
धिक्कार दिवस पर कांग्रेस की सभी विंगं शामिल होगी। प्रदर्शन जिला और ब्लाक मुख्यालयों पर किया जाएगी। इसमें पार्षद,पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। लोगों के सामने प्रदेश सरकार की दो साल का लेखा जोखा रखा जाएगा।
अभय नारायण राय..संभागीय प्रवक्ता,,बिलासपुर