छात्र नेताओं की मांग…टैक्सफ्री किया जाए भोजपुरी नाका..मंत्री से भी करेंगे मांग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—एनएसयूआई जिला कार्यकारी अध्यक्ष की अगुवाई में युवा नेताओं ने जिला प्रशासन से भोजपुरी टोल नाका में सीजी पास गाड़ियों को टैक्स फ्री किए जाने की मांग की है। साथ ही टोल टैक्स कर्मचारियों को व्यवहार में आमूल चूल सुधार किए जाने की बात कही। एनएसयूआई नेता ने ने बताया कि तीन सूत्रीय मांग को परिवहन मंत्री के सामने भी रखेंगे।
 
                      एनएसयूआई नेताओं ने आज जिला कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह की अगुवाई में तीन सूत्रीय मागं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की। युवा छात्र नेताओं ने मुलाकात कर कलेक्टर को बताया कि भोजपूरी टोल नाका अपने जन्मकाल से ही विवादों  मे  है। आए दिन कर्मचारियों की दादागिरी की लोगों को शिकार होना पड़ता है। इसलिए कर्मचारियों समेत संस्थान को व्यवहार में आमूल चूल  परिवरत्न की जरूरत है।
 
        रंजीत सिंह ने कहा कि भोजपुरी टोल नाका में जबरन वसूली की शिकायत पत्र पत्रिकाओं में छपते रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नाम लिखित मांग पेश करते हुए युवा नेताओं ने कहा कि जिला प्रशासन को नाका की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की जरूरत है। अपनी तीन सूत्रीय मांगों पेश करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि सीजी 10 यानि बिलासपुर आरटीओ से रजिस्टर्ड वहनो को टोल टैक्स फ़्री किया जाए। वाहन का रसीद कटने के बाद 24 घंटे की छूट दीं जाये।  टोल टैक्स दूरी के हिसाब से लिया जाए।
 
           कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा की हम माँग को छत्तीसगढ़  परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के सामने भी पेश करेंगे। हमारी माँगो को प्राथमिकता के साथ लिया जाए। रंजीत ने बताया कि मांग पूरी होने की सूरत में उग्र आंदोलन भी करेंगे।
 
             इस दौरान रंजीत सिंह के अलावा, युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री,बिलासपुर विधान सभा अध्यक्ष विकास सिंह, बेलतरा अध्यक्ष मयंक सिंह गौतम मौजूद थे।
TAGGED:
close