सेन्ट्रल किचन की सफाई देख..नाराज हुए मेयर..सभापति ने भी जताई नाराजगी..गुणवत्ता सुधारने का निर्देश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—–लालखदान स्थित सेंट्रल किचन सेन्टर का मेयर रामशरण यादव और सभपति शेख नजीरुद्दीन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के कौगान मेयर और सभापति ने भोजन गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था को लेकर  नाराजगी की। इस दौरान दोनो नेताओं ने जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
 
                   मेयर रामशरण यादव और निगम सभापति शेष नजरूद्दीन ने लालखदान स्थित सेन्ट्रल किचन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनो नेताओं ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर असंतोष जाहिर कियाश साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की।
 
 जानकारी हो कि 2013 से सेन्ट्रल किचन की व्यवस्था का संचालन लालखदान किया जा रहा है। सेंट्रल किचन से नगर निगम सीमा क्षेत्र के कुल 92 स्कूल और ग्रामीण क्षेत्रों 19 प्रायमरी समेत मिडील स्कूल के छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन तैयार किया जाता है।
 
                निरीक्षण के दौरान महापौर ने सेंट्रल किचन के मौनेजर राजेंद्र प्रधान से सवाल जवाब भी किया। मेनेजर ने बताया कि सेन्ट्रल किचन में 16 हजार से अधिक बच्चों के लिए भोजन बनाया जाता है। छात्रो की संख्या के हिसाब से प्रतिमाह निगम प्रशासन 10-12 लाख रुपए देता है।
 
              महापौर को मैनेजर ने बताया कि 2013 में नगर निगम ने टेंडर किया था। पहल स्वयं सेवी संस्था रायपुर को 5 साल के लिए ठेका मिला था। ठेका 2018 में खत्म हो चुका है। सेंट्रल किचन संचालन का रिटेंडर न कर अवधि बढ़ा दिया गया है। तब से पहल संस्था ही भोजन बनाने का काम कर रहा है। 
 
स्कूल बंद..क्वारंटीन मजदूरों को दे रहे खाना
 
      सेंट्रल किचन मेनेजर ने बताया कि फिलहाल स्कूल बंद है। इस समय सेन्ट्रल किचन में 16 हजार बच्चों के लिए खाना नहीं भेजा जा रहा है। निगम प्रशासन के आदेश पर क्वारंटीन किए गए प्रवासी मजदूरों के बीच खाना का वितरण किया जा रहा है।  शुरुवाती दिनों मे 900  लोगो को खाना तैयार हो रहा था। इस समय 1500 से अधिक मजदूरों के लिए खाना बन रहा है। 11 जून को 400 मजदूरों का खाना बनाया गया है।
 
TAGGED:
close