Bilaspur में 92 कोरोना मरीज भर्ती,चकरभाठा में 3 साल के बच्चे सहित आठ पॉजिटिव

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर-बिलासपुर में शनिवार को फिर 8 नए कोरोना मरीजो की पुष्टि हुई है। नई मरीजों में 3 साल के बच्चे से लेकर 55 साल की महिला भी शामिल है। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 154 मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को एम्स से एक मरीज ठीक होकर लौटा है। अब तक 53 मरीज ठीक हो गए हैं। नए मिले सभी मरीज बिल्हा के चकरभाठा क्वॉरेंटाइन सेंटर के हैं। सभी क्वॉरेंटाइन अवधि पूरी कर रहे थे 7 को शहर के कोविड-19 अस्पताल और एक को एम्स में भर्ती किया गया है।3 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है मां बेटे को एम्स में भर्ती किया गया है।मां और पिता अभी सुरक्षित है। सभी मरीज मजदूर हैं।6 जून को चकरभाठा क्वॉरेंटाइन सेंटर से 28 साल की महिला और 35 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

वही के संपर्क में यह सभी लोग थे। संदेह के आधार पर 7 जून को स्वास्थ्य विभाग ने इनकी सैंपल की थी उसी समय संदेह के आधार पर 3 साल के बच्चे का भी सैंपल लिया था। शनिवार को सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो वहां रुके 108 मजदूर परेशान हुए।बच्चे के माता-पिता तो अभी सुरक्षित है लेकिन मां के साथ बच्चे को रायपुर एम्स में भर्ती किया गया है।सभी आठों मरीज काया गांव के रहने वाले हैं।जो 24 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अहमदाबाद से लौटे थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close