Chhattisgarh-मानसून व प्री मानसून,कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सक्रिय मानसून शनिवार को आगे बढ़ते हुए बिलासपुर, जांजगीर और रायगढ़ के कुछ इलाकों तक पहुंच गया और बारिश शुरू हो गई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिन हिस्सों में मानसून अभी नहीं पहुंचा है। वहां भी प्री मानसून की बारिश होने लगी है। आने वाले एक-दो दिनों में संपूर्ण छत्तीसगढ़ दक्षिण पश्चिम हवा के प्रभाव में रहेगा। गुरुवार को मानसून ने बस्तर में दस्तक दी और 48 घंटे के अंदर वह बस्तर से बिलासपुर पहुंचा मानसूनी गतिविधियां तेज है। इसलिए आगामी एक दो दिवस में दक्षिण-पश्चिम हवा पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो जाएगी।प्रदेश में इस समय मानसून और प्री मानसून की बारिश हो रही है। लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी के अनुसार अंदरूनी ओडिशा और उसके आसपास एक चक्रवात है। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

उत्तर पश्चिम राजस्थान से उत्तर अंदरूनी उड़ीसा तक उत्तर मध्य प्रदेश उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए डेढ़ किलोमीटर ऊंचाई तक एक द्रोणिका है। सिस्टम के चलते 14 जून को उत्तरी और में कुछ जगहों पर भारी वर्षा के संकेत हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।प्रदेश की राजधानी में शनिवार रविवार को शाम रात में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close