इंजीनियर से डांसर और फिर एक्‍टर बना था यह बिहारी लड़का,MS Dhoni का किरदार निभा सुशांत सिंह राजपूत हुए थे फिल्मी पर्दे पर हिट

Shri Mi
4 Min Read

मुंबई/बिलासपुर।जाने-माने बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार (14 जून, 2020) को जान दे दी। बांद्रा (मुंबई) में उनके घर में उनकी लाश देख नौकर ने पुलिस को फोन किया तो यह खबर जंगल में आग की तरह फैली। पहले तो लोगों को यकीन नहीं हुआ, पर जब खबर पुख्‍ता हो गई तो सब शॉक्‍ड थे।’सुशांत, बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्‍होंने शुरुआती पढ़ाई पटना (बिहार) के सेंट कैरेंस हाई स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली के कुलाची हंसराज माॅडल स्कूल में पढ़े। फिर, दिल्ली काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिल इंजीनियरिंग की। लेकिन, उन्‍होंने इंजीनियरिंग को कॅरिअर नहीं बनाया। उन्‍होंने मुंबई का रुख किया।मुंबई में उन्होंने एक डांस ग्रुप के साथ परफाॅर्म किया। इस ग्रुप को मशहूर कोरियोग्राफर ऐश्ले लोबो ने प्रशिक्षित किया था। सुशांत ने श्यामक डावर से भी डांस सीखा।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

उन्होंने कॅरिअर की शुरुआत बैकअप डांसर के तौर पर की। उन्‍होंने 2006 के काॅमनवेल्थ खेलों में भी परफाॅर्म किया था। 51वें फिल्मफेयर अवार्डस में भी बैकग्राउंड डासंर रहे।राजपूत ने थिएटर भी ज्‍वॉयन किया। उन्होंने मशहूर एक्शन डायरेक्टर अलन अमीन से मार्शल आर्ट्स के गुर भी सीखे। उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि बेटा फिल्‍मों में जाए। लेकिन, वह गए तो ऐसा कर दिखाया कि माता-पिता काे इसका अफसोस नहीं रहा।

बिना किसी फिल्‍मी बैकग्राउंड के मायानगरी में मुकाम बनाना उनकी मेहनत और काबिलियत का नतीजा था। शुरुआत में हालत यह थी कि कोई हीरोइन उनके साथ काम नहीं करना चाहती थी। ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के लिए हीरोइन फाइनल होने में इसी वजह से देर हुई थी। काफी समय बाद फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा को साइन किया गया था।

बड़े पर्दे पर 34 वर्षीय ऐक्टर की आखिरी फिल्म नितेश तिवारी निर्देशित ‘‘छिछोरे’’ थी। बता दें कि उनकी मैनेजर 28 वर्षीय दिशा सालियान ने नौ जून को एक इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।टेलीविजन धारावाहिक ‘‘पवित्र रिश्ता’’ में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘‘काई पो छे!’’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘‘शुद्ध देसी रोमांस’’, ‘‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’’, ‘‘राबता’’, ‘‘केदारनाथ’’ और ‘‘सोनचिड़िया’’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

टेलीविजन धारावाहिक ‘‘पवित्र रिश्ता’’ में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘‘काई पो छे!’’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘‘शुद्ध देसी रोमांस’’, ‘‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’’, ‘‘राबता’’, ‘‘केदारनाथ’’ और ‘‘सोनचिड़िया’’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

बॉलीवुड में उनको भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बॉयोपिक ‘MS Dhoni: The Untold Story’ नई पहचान मिली। यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर भी स्वीकार किया था कि इस फिल्म से उनका फिल्मी करियर काफी बूस्ट हुआ। महेंद्र सिंह धोनी ने भी फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था कि धोनी की भूमिका निभाने में सुशांत ने उनसे बहुत सी चीजें जानीं। सुशांत अक्सर कुछ न कुछ पूछा करते थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close