गैंग रेप मामलाः तहसील कार्यालय में शिनाख्त परेड..पुलिस की कड़ी सुरक्षा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- श्रीराम केयर गैंग रेप मामला में आज तहसील कार्यालय में शिनाख्त परेड की कार्रवाई चल रही है। पीड़िता को सुबह ठीक 10 बजे तहसील कार्यालय लाया गया। श्रीराम केयर वार्डव्बाय को भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है। इस दौरान मीडिया को सभी गतिविधियों से दूर रखा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              22 मई को श्रीराम केयर अस्पताल में भर्ती एक युवती ने दो वार्डव्वाय पर गैंग रेप का आरोप लगाया था। युवती की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद अपोलो में भर्ती कराया गया था। एक सप्ताह पहले युवती को अपोलो से डिस्टार्ज किया गया। माता पिता की राय से एक सप्ताह बाद यानि आज संदेहियों की शिनाख्ती परेड तहसील कार्यालय में करायी जा रहा है।

       रेप पीडिता ठीक 10 बजे सुरक्षा के बीच तहसील कार्यालय पहुंची। बताया जा रहा है कि एक दर्ज लोगों को संदेही के साथ शिनाख्ती परेड़ में शामिल किया गया है। इसमें से ही आरोपियों की पहचान करना है। 

               इस दौरान तहसील कार्यालय के बाद पुलिस की चाक चौबन्द व्यवस्था है। महिला पुलिस युवती के साथ है। वहीं मिडीया को प्रक्रिया से दूर रखा गया है। खबर लिखे जाने तक शिनाख्ती की कार्रवाई चल रही है।

                

close