श्रीराम केयर गैंगरेप काण्डः डॉक्टर सोनी का दावा..वर्जिन है पीड़िता..वार्ड ब्वाय उत्तरा निर्दोष..चाहें तो CBI जांच कराएं..बनाया जा रहा दबाव

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- श्रीराम केयर गैंग रेपकाण्ड में नया मोड़ सामने आया है। अस्पताल के संचालक डॉ.अमित सोनी और डॉ.निताशा सोनी ने दावा किया है कि पीडिता पर दवाब बनाया गया है। उसने गलत शिनाख्त की है। पहचाने गए दो में से केवल एक वार्डब्वाय ही ड्यूटी पर था। जबकि दूसरे की घटना के दिन छुट्टी थी। सोनी दम्पत्ति ने दावा किया है कि पीड़िता वर्जिन है। उसका बलात्कार नहीं हुआ है। वह दवाई के नशे में बयान देकर समस्या पैदा की है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                श्रीराम केयर अस्पताल गैंग रेप काण्ड में शिनाख्ती परेड के बाद संदेहियों की पहचान के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया है। चंद घण्टे बाद अस्पताल के संचालक डॉक्टर दम्पत्ति  अमित सोनी और निताशा सोनी ने दावा किया है कि जांच रिपोर्ट में खुलासा हो चुका है कि लड़की वर्जिन है। बलात्कार का सवाल ही नहीं उठता है।

              सवाल जवाब के दौरान डॉ.अमित सोनी और डॉ.निताशा ने बताया कि लड़की को जहरखुरानी के बाद भर्ती किया गया था। स्थिति असमान्य थी। एट्रोपिन दवा के चलते हेलोजीन की स्थिति थी। इस दौरान मरीज को अपने पर नियंत्रण नही रहता है। इस दौरान मरीज जो सोचता है उसे सही मान लेता है। यही कारण है कि उसने बलात्कार की बात को रही।

                सोनी पति पत्नी ने बताया कि आरोप के बाद लड़की की वर्जिनिटी टेस्ट भी हुआ। उसके साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई। हैदराबाद से टेस्ट रिपोर्ट में बताया गया कि उसने भारी मात्रा में जहर सेवन किया है। सवाल जवाब के दौरान सोनी ने इंकार किया कि लड़की ने जहर का सेवन रेप के चलते किया है। 

               एक सवाल के जवाब में डॉ.सोनी ने बताया कि लड़की पर दवाब बनाकर शिनाख्ती कार्रवाई हुई है। शिनाख्ती कार्रवाई के दौरान उसके माता पिता मौजूद थे। यह भी बताया कि जिन दो लोगों की लडकी ने पहचान की है उनका नाम जाहिद और उत्तरा बंजारे है। घटना के दिन जाहिद ही ड्यूटी पर था। उत्तरा बंजारे की छुट्टी थी। वह नहीं आया था। उसे जबरदस्ती फंसाया जा रहा है।

                  सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सीसीटीवी समेत सारे रिपोर्ट हम पुलिस को दे चुके हैं। सीसीटीवी में लोगों की पहचान की जा सकती है। जब बताया गया कि सीसीटीवी की पहुंच बेड तक नहीं है। सवाल के जवाब में डॉक्टर ने कहा कि कम से कम कौन आया और कौन गया इसकी जानकारी दो सीसीटीवी से हो सकती है। यह निश्चित है कि जाहिद की ड्यूटी थी। लेकिन लड़की के पास नहीं गया। क्योंकि लड़की को नर्स देख रही थी। लडकी के बगल में महिला डायलिसिस मरीज रात भर जागती रही। ऐसे में रेप का सवाल ही नहीं उठता है।

                    सोनी ने बताया कि पुलिस कप्तान ने भी बयान दिया है कि लड़की के साथ बलात्कार नहीं हुआ है। बावजूद इसके रेप की बात की जा रही है। हम लोगों ने फैसला किया है कि मामले में पुलिस कप्तान से मिलकर सारे सबूत देंगे। मामले में सीबीआई जांच की मांग करेंगे। हम बिलकुल भी नहीं चाहते कि किसी परिवार को झूठे मामले में दोषी ठहराया जाए।

              क्या इसमें जाहिद दोषी है के सवाल पर डॉ सोनी ने कहा कि हम चाहते हैं मामले में जांच है। सीबीआई  जांच हो। दोषी को सजा मिले..हम जाहिद का पक्ष नहीं ले रहे हैं। वह ड्यूटी पर तैनाता था। लेकिन उसका उस लड़की के पास जाने का सवाल ही नहीं उठता है।

close