हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार..नाबालिग भी शामिल..घेराबन्दी के बाद पकड़ाए..

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—तोरवा पुलिस के अनुसार 13 जून की रात्रि चुचुहियापारा में अजय जाना के हत्या के सभी आरोपियों को जगह जगह से पकड़ा गया है। हत्या की होने की जानकारी मृतक अजय जाना के भाई राखल जाना ने थाना पहुंचकर दी । राखल जाना ने बताया कि आयुष यादव ऊर्फ दुकालू अपने दोस्तों के साथ अजय जाना की हत्या कर फरार हो गए है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                पुलिस ने राखल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 302 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जानकारी पुलिस कप्तान को दी। कप्तान के निर्देश पर मौके का मुआयना कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी।

           पुलिस टीम को पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद अलग अलग दिशा में फरार हुए हैं। कुछ आरोपी अन्नपर्णा कालोनी में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने अन्नपूर्णा कालोनी की घेराबन्दी कर एक नाबालिग के साथ हत्या के एक अन्य आरोपी को पकड़ा। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि उनके साथी रेलवे ट्रैक के सहारे मस्तूरी की तरफ भागे हैं। 

                  इसके बाद जांच पड़ताल में पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ आरोपी जयरामनगर स्थित मरघट के पास तालाब के आस पास क्षेत्र में छिपे है। पुलिस ने मौके पर धावा बोला। पुलिस को आते देख सभी आरोपी फरार होने की कोशिश में पकड़े गए। 

           जयरामनगर और अन्नपूर्णा कालोनी में पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि अजय जाना से पुरानी दुश्मनी थी।

        पकड़े गए आरोपियों के नाम आयुष यादव पिता शिव शंकर य़ादव निवासी शंकर नगर, सागर तिवारी पिता राजेन्द्र प्रसाद निवासी गजरा चौक सिरगिट्टी, अमित भगत पिता राजेन्द्र भगत निवासी हेमुनगर, राहुल सिंग साहू पिता शंकर सिंग साहू निवासी एनई कालोनी, रोहित राज ऊर्फ पवन पिता गोकुल राज निवासी गणेश हाईट्स तोरवा है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को  गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया  है।  

                    

TAGGED: ,
close