प्रदेश कमेटी का फैसला..सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे राष्ट्रीय नेता का जन्मदि न..गरीबों और मजदूरों के बीच बांटा जाएगा खाना..मास्क और सेनेटाइजर

BHASKAR MISHRA
Congress Government, Five States, Union Territories, Karnataka Rebal Mlas, Bs Yeddyurappa Oath, Hd Kumaraswamy Government Falls, Karnataka Assembly, Karnataka Crisis Hd Kumaraswamy, Bjp, Congress, Jds, Governor Vajubhai Vala, Speaker Ramesh Kumar, Karnata,
बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग ने बताया कि 19 जून को प्रदेश कांग्रेस पार्टी के दिशा निर्देश पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने जानकारी दी कि प्रदेश के सभी पदाधिकारी और नेताओं को निर्देश दिया गया है कि कोरोना काल में जरूरत मंदों को सेवा दिवस पर भरसक मदद करेंगे। 
 
                 प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ नेता संदीप ने जानकारी दी कि 19 जून को राष्ट्रीय नेता और कांग्रेस के सांसद राहुल गाँधी का जन्मदिवस है। प्रदेश कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने राहुल गांधी के जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विधि विभाग के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि 19 जून को हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गाँधी का जन्मदिन कोरोना काल से परेशान लोगों की सेवा के साथ मनाया जाए।
 
                 कांग्रेस नेता ने बताया कि देश और प्रदेश भयंकर कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहा है,। सबको मालूम है कि राहुल गांधी ने इस दौर में अपनी तरफ से हर संभव सेवा कर मरहम लगाने का प्रयास किया है। ऐसे जन नेता के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का निर्णय काबिले तारीफ है। सभी जिला और ब्लाक मुख्यालय में सामुदायिक रसोई तैयार किया जाएगा। प्रवासी मजदूरों और गरीबों के बीच खाना और राशन का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा जनसामान्य में कोरोना से बचने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही  मास्क और सेनिटिज़र का वितरण भी किया जाएगा। 
 
           राहुल गांधी के जन्मदिन पर पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर प्रदेश के सभी विधि विभाग के अधिवक्ता एक पौधा भी लगाएंगे। सभी कार्यक्रम जिला ब्लाक और गांव स्तर पर आयोजित होंगे। 
TAGGED:
close