कलेक्टर ने कहा..स्कूल निर्माण में कोताही नहीं..इंग्लिश मीडियम पर बच्चे करें गर्व ..एक- एक जरूरतों को करें पूरा

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—- कलेक्टर सारांश मित्तर ने अधिकारियों के साथ जिले में तैयार किए जा रहे तीन जगह तैयार किए जा रहे सर्वसुविधा वाले  इंग्लिष मीडियम स्कूल का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही व्यवस्था में किसी प्रकार की गलती नहीं होने की बात कही।
 
                    जानकारी हो कि शासन के दिशा निर्देश में प्रदेश के अन्य जिलों की तरह बिलासपुर जिले में भी तीन शासकीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में उन्नयन किया जा रहा है। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने इन स्कूलों स्कूलों का आज अधिकारियों के साथ जायजा लिया। 
 
         बताते चलें कि शासन के निर्देश पर शहर के लाला लाजपत राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक शाला मंगला और तारबाहर स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला को  प्रमोट कर इंग्लिष मीडियम स्कूल बनाया जा रहा है। सारा काम काज कलेक्टर सारांश मित्तर के विशेष दिशा निर्देश में हो रहा है।
 
           निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया । साथ ही शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले व्यवस्था को चुस्त दूुरूस्त बनाने को कहा। कलेक्टर ने स्कूलों में 15 जुलाई से वर्चुअल कक्षाओं की तैयारी को लेकर इंटरनेट , स्टाफ , लायब्रेरी सुविधा, स्मार्ट फोन, किताबों की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिया।
 
                         कलेक्टर मित्तर ने स्कूल बिल्डिंग के उन्नयन, रंगरोगन, पुटटी कराने की बात नगर निगम कमिश्नर से कही। कलेक्टर ने कहा कि निजी स्कूलों की तरह सभी इंग्लीष स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों को सुविधाओं का होना जरूरी है। ताकि बच्चों को ना केवल अपने आप पर गर्व महसूस हो। बल्कि स्वस्थ्य वातावरण में उनका बौद्धिक के साथ व्यक्तितत्व का भी विकास हो।
 
        कलेक्टर ने बताया कि बच्चों को अध्ययन के लिए ऐसा वातावरण दिया जाए जहां स्वयं रूचि लेकर अध्ययन करें। हायर सेकेण्डरी की कक्षाओं के लिए अच्छी प्रयोगशाला निर्माण पर भी कलेक्टर ने जोर दिया। पर्याप्त संख्या में कम्प्यूटर उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा सख्त निर्देश दिया कि गुणवत्ता के साथ स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यो को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
 
     निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय,, एस.डी.एम देवेन्द्र पटेल और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

close