NSUI नेताओं ने फूंका बहिष्कार का बिगुल.. जलाया चीनी राष्ट्रपति का पुतला..शहीद जवानों को दी श्रद्धाजंलि

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- एनएसयूआई नेताओंं ने पुराना बस स्टैण्ड स्थित भारत की लद्दाख सीमा में चीनी सेना से मुढभेढ़ के दौरान शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला भी जलाया।
 
            एनएसयूआई नेताों ने गलवान घाटी के पास सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारत के 20 जवानों की शहादत पर दुख और आक्रोश जाहिर किया है।  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन बिलासपुर इकाई ने दोपहर बाद पुराना बस स्टैंड चौक में वीर सपूतों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाया। आक्रोश जाहिर कर लोगों से चीनी सामग्री बहिष्कार का आह्वान किया।
  
              एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि इतने बड़े हमले के बाद हमारे देश के प्रधानमंत्री चुप हैं। यह चुप्पी समझ से बहुत परे है। पुतला दहन कार्यक्रम में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष तनमीत छाबड़ा,प्रदेश सचिव लक्की मिश्रा,प्रदेश सहसचिव अर्पित केशरवानी ने कहा कि देश का एक एक नागरिक जवानों के साथ है। शहीद वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। चीन को इसकी सजा जरूर मिलेगी।
 
         तनमीत छावड़ा और अर्पित केशरवानी लोगों से आह्वान किया कि समय आ गया है कि हम चीन के एक एक सामान का बहिष्कार करें। इसके बाद चीन का दिमाग ठिकाने आ जाेगा। यदि हमने ऐसा कि तो तब ही सीमा पर हमारी सुरक्षा में सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीद जवानों को सच्ची श्रद्दांजलि होगी।
 
                          पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई जिला कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह,बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह,बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष मयंक सिंह, सीएमडी महाविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष सोहराब खान,अभिलाष रजक,जयपाल निर्मलकर,निखिल राय,विराज रजक,सिद्धार्थ तिवारी,जिला महासचिव अंजलि गोंड,आकाश श्रीवास्तव,विवेक साहू जिला सचिव अमितेश शुक्ला उपस्थित थे।
close