बन्नाक चौक में सड़क हादसा..चपेट में आया मोपेड सवार.घटना स्थल पर मौत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- दोपहर बाद सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक में डम्पर की चपेट में आने से मोपेड सवार की मौत हो गयी है। लोगों ने बताया कि डम्पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़कर दूसरी तरफ पहुंच गया। उस समय एक व्यक्ति मोपेड पर सवार खड़ा था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        बन्नाक चौक में दोपहर बाद एक अनियंत्रित डम्पर ने सड़क के दूसरी तरफ खड़े मोपेड समेत सवार को अपनी चपेट में ले लिया। पहिया के नीचे आने से मोपेड सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। 

                प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डम्पर तेजी के साथ डिवाइडर की दूसरी तरफ से शहर की तरफ आ रहा था। इस बीच रेत रफ्तार डम्पर अनियंत्रित हो गया। जिसके चलते डिवाइडर को तोड़कर डम्बर दूसरी तरफ पहुंच गया। दूसरी तरफ जाने वाली सड़के के किनारे एक मोपेड सवार खड़ा था। चपेट में आने के बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

                घटना के बाद मौके पर भीड़़ लग गयी। मामले की जानकारी पुलिस थाना पहुंच गयी। इसके पहले भीड अनियंत्रित होती पुलिस ने मामले को संभाल लिया। बताया जा रहा है कि डम्पर शिवशंकर फर्म की है। पुलिस ने अपराध दर्ज करने के साथ ड्रायवर को पकड़ लिया है।  

TAGGED:
Share This Article
close