मौसम अलर्ट-प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी,सरगुजा संभाग में तापमान में गिरावट

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।प्रदेश में मानसून का असर दिखने लगा है। बुधवार को कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम केंद्र रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में प्रदेश के सरगुजा संभाग में उल्लेखनीय गिरावट ,रायपुर संभाग में उल्लेखनीय वृद्धि और शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं। वहीं प्रदेश के बिलासपुर और सरगुजा संभाग में सामान्य से चिन्हांकित कम, बस्तर और दुर्ग संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय कम और रायपुर संभाग में सामान्य से कम रहे।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रायपुर व माना में दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ आने वाले 2 दिनों के बाद छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। आकाश में बादल छाए रहेंगे।शाम या रात में गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढे-71 नए कोरोना मरीज मिले, रायपुर से सर्वाधिक 25 केस,एक्टिव केस 756

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close